Doctors Protest: हाईकोर्ट के दखल के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, बिना इजाजत हड़ताल पर जाने पर पूछा था सवाल

Doctors Protest: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद अपनी 46 घंटे लंबी हड़ताल समाप्त कर दी है।

Doctors Protest: हाईकोर्ट के दखल के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, बिना इजाजत हड़ताल पर जाने पर पूछा था सवाल

Doctors Protest: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद अपनी 46 घंटे लंबी हड़ताल समाप्त कर दी है। हड़ताल के कारण राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. कुलदीप गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के सम्मान में हड़ताल तत्काल समाप्त कर दी गई है, लेकिन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

जूडा ने कहा प्रदर्शन जारी रहेगा

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के डॉ. कुलदीप गुप्ता ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल बंद कर दी है, लेकिन कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई हिंसा और बलात्कार के विरोध में प्रदर्शन जारी रहेगा।

हाईकोर्ट ने तत्काल हड़ताल खत्म करने का दिया था देश

शनिवार को हाईकोर्ट ने जूनियर डॉक्टर्स को हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि 20 अगस्त तक अपनी हड़ताल वापस लें लेकिन जूनियर डॉक्टर्स ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। हाईकोर्ट ने डॉक्टरों से कहा कि मरीजों की जान जोखिम में डालकर आप हड़ताल पर नहीं रह सकते। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी की जान निकल रही होगी, तो कहिएगा दो दिन बाद दवाई देंगे?

हम चाहते हैं सुरक्षा कानून बने

इससे पहले मध्यप्रदेश के शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ ने कहा, हम चाहते हें कि देश में समान कानून बने। हाईकोर्ट को लेकर हम आश्चर्यचकित हैं। हाईकोर्ट क्या चाहता है, हम पिट जाएं, मर जाएं। हमारे अधिकार नहीं हैं। मेरा कहना है कि हमें अपनी सुरक्षा और साथियों की सुरक्षा के लिए आंदोलन का अधिकार है। ऐसे में हाईकोर्ट हमारी बात को समझे।

यह भी पढ़ें: बजरंग पूनिया के तिरंगे पर पैर रखने पर विवाद, विनेश के स्वागत वाली कार के बोनट पर चढ़े, वहां लगे पोस्टर पर झंडे बने थे

बता दें 46 घंटे से ज्यादा समय से डॉक्टर्स हड़ताल पर थे ऐसे में केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू थीं। जिस कारण 2 दिन मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले में हाईकोर्ट के दखल के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article