Raju Nidaria Kiss Controversy: सीएम सचिवालय में अवर सचिव बनाए गए डॉ. राजू निदारिया की नियुक्ति रद्द, जानें सीएम की नाराजगी की वजह

Raju Nidaria Kiss Controversy: CM ने किसी भी नियुक्ति के पहले संबंधित व्यक्ति के बारे में छानबीन करने का आदेश भी दिया है।

Raju Nidaria Kiss Controversy: सीएम सचिवालय में अवर सचिव बनाए गए डॉ. राजू निदारिया की नियुक्ति रद्द, जानें सीएम की नाराजगी की वजह

   हाइलाइट्स

  • 28 जनवरी को डॉ. राजू निदारिया की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ था।
  • चुंबन कांड का पता लगने पर 30 जनवरी को नियुक्ति कर रद्द कर दी।
  • सीएम ने नियुक्ति से पहले संबंधित व्यक्ति के बारे में छानबीन करने का आदेश दिया है।

Raju Nidaria Kiss Controversy: मध्यप्रदेश में सीएम सचिवालय में अवर सचिव बनाए गए डॉ. राजू निदारिया की नियुक्ति का आदेश दो दिन के अंदर ही रद्द कर दिया गया।

इस नियुक्ति को लेकर सीएम मोहन यादव खासे नाराज भी हुए हैं। उन्होंने किसी भी नियुक्ति के पहले संबंधित व्यक्ति के बारे में छानबीन करने का आदेश भी दिया है।

   चुंबन कांड में फंसे थे डॉ. राजू

दरअसल, करीब 4 साल पहले कोरोना काल में डॉ. राजू निदारिया (Raju Nidaria Kiss Controversy) का चयन संक्रमण से जूझने को लेकर बनाई गई टीम में किया गया था। इस दौरान डॉ. निदारिया का नर्स को किस करते हुए वीडियो वायरल हो गया।

Raju Nidaria Kiss Controversy 01

जिसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के आदेश दिये और चुंबन कांड (Raju Nidaria Kiss Controversy) की वजह से विवाद बढ़ने पर संक्रमण से जूझने वाली टीम से उनका चयन निरस्त कर दिया गया।

चुंबन कांड के 2 साल बाद जब डॉ. राजू निदारिया को शाजापुर का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया, तब कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया था।

संबंधित खबर: Mohan Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, युवाओं और कर्मचारियों को मिल सकती है सौगात

   दो दिन के अंदर बदला आदेश

शाजापुर में पदस्थ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजू निदारिया को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव बनाए जाने का आदेश 28 जनवरी को जारी हुआ था।

हालांकि चुंबन कांड का पता चलते ही इस आदेश को दो दिन बाद 30 जनवरी को निरस्त कर दिया गया। डॉ. राजू निदारिया (Raju Nidaria Kiss Controversy) की सेवाएं मूल विभाग शाजापुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वापस लौटा दी हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article