भोपाल। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों MP DA Hike ( Order Release ) को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां महंगाई भत्ते को लेकर इनका इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इसे लेकर वित्त विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें जिसके अनुसार अब नया भत्ता 1 अप्रैल से मिलने लगेगा। अभी तक राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ये भत्ता 20 प्रतिशत के हिसाब से मिलता था। लेकिन अब 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ इसे 31 प्रतिशत कर दिया गया है।
जन्मदिन पर किया था ऐलान —
आपको बता दें मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर ऐलान किया था। आपको बता दें इस बढ़े हुए डीए का लाभ राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा।