MP DA Hike Arrear: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा DA का एरियर, आदेश जारी, इन महीनों में बढ़कर आएगी सैलरी

MP DA Hike Arrear: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों DA का एरियर मिलेगा। एरियर भुगतान का आदेश जारी हो गया है। इन महीनों में सैलरी बढ़कर आएगी।

MP DA Hike Arrear: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा DA का एरियर, आदेश जारी, इन महीनों में बढ़कर आएगी सैलरी

हाइलाइट्स

  • MP के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
  • सरकारी कर्मचारियों मिलेगा DA का एरियर
  • शासन ने जारी किए DA एरियर के भुगतान के आदेश

MP DA Hike Arrear: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें महंगाई भत्ते का एरियर जल्द ही मिलेगा। शासन ने DA एरियर भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर में एरियर का भुगतान किया जाएगा। मतलब इन तीन महीनों में मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर आने वाली है।

MP DA Hike Arrear

कुछ दिन पहले ही हुई थी घोषणा

25 जुलाई को मध्यप्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के एरियर की पहली किस्त रक्षाबंधन के पहले मिलेगी। एरियर के लिए प्रोसेस शुरू कर दी गई है। केवाईसी स्टडी करने की जिम्मेदारी कोष एवं लेखा विभाग को दी गई है। पहली किस्त में 2 महीने का एरियर मिलेगा।

मार्च में हुआ था DA का भुगतान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्मचारियों को मिलने वाले 1 जुलाई 2023 के 4 प्रतिशत DA को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च 2024 में दिया था। उस समय वित्त विभाग ने बताया था कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर 3 किस्तों में दिया जाएगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिया जाएगा।

4 प्रतिशत बढ़ाया गया था DA

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4 प्रतिशत बढ़ाया था। अब महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है। आदेश में वित्त विभाग ने कहा था कि कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। अब कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत बढ़कर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में 21 साल के कैंडिडेट्स बनेंगे प्राइमरी टीचर, हाईकोर्ट ने DPI को दिया आदेश

620 रुपए से 8 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी

4 प्रतिशत DA बढ़ाने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में संवर्ग के हिसाब से 620 रुपए से 8 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके अनुसार जुलाई में 2 महीने का एरियर दिए जाने पर कर्मचारियों के बैंक खातों में 1240 से 16 हजार रुपए तक की राशि आएगी। 3 महीने का एरियर मिलने पर इस खाते में 1860 से 24 हजार रुपए तक जमा होंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article