Mp Corona Update:अब ग्वालियर पहुंचा डेल्टा प्लस वेरियंट का खतरा,एक साथ 10 मरीजों की पुष्टि

Mp Corona Update:अब ग्वालियर पहुंचा डेल्टा प्लस वेरियंट का खतरा,एक साथ 10 मरीजों की पुष्टिMp Corona Update: Now the danger of Delta Plus variant reached Gwalior, 10 patients confirmed simultaneously

Mp Corona Update:अब ग्वालियर पहुंचा डेल्टा प्लस वेरियंट का खतरा,एक साथ 10 मरीजों की पुष्टि

ग्वालियर।प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमते ही डेल्टा प्लस वेरियंट का खौफ गहराने लगा है। आए दिन प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरियंट के मामले सामने आ रहे हैं। डेल्टा प्लस वेरियंट को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश के ग्वालियर एक साथ 10 और डेल्टा+ मरीजों की पुष्टि हुई है। 10 और मरीजों की पुष्टि होने के बाद यहां हड़कप मच गया है। जानकारी के मुताबिक इन मरीजों रिपोर्ट जांच के लिए दिल्ली भेजी गई थी जहां उनकी रिपोर्ट में डेल्टा+ वेरिएंट की पुष्टि हुई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक डेल्टा+ वेरिएंट मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

राजधानी में कुल 5 मरीज
राजधानी में डेल्टा प्लस के 2 और नए मामलों की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुबातिक इन मरीजों के सैंपल 2 महीने पहले एनसीडीजी भेजे गए थे। जहां दोनों मरीजों में डेल्टा प्लस वेरियंट पाया गया है। बता दें कि 2 और नए केस आने के बाद राजधानी में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़कर 5 हो गए हैं।

डब्लूएचओ ने दी चेतावनी
देश में लगातार बढ़ रहे डेल्टा प्लस वेरियंट के मामलों को लेकर डब्लूएचओ ने चेतावनी भी दी है। डब्लूएचओ का कहना है कि डेल्टा प्लस वेरियंट के मामले लगभग 100 देशों में आ चुके हैं। अगर इसमें सावधानी नहीं रखी गई तो  आने वाले कुछ हफ्तो में यह संक्रामक स्वरूप पूरी दुनिया में कोरोना का बड़ा स्वरूप बन सकता है।

दो लोगों की हो चुकी है मौत
कोरोना डेल्टा प्लस वेरियंट से अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से एक की पुष्टि उज्जैन से की गई थी। वहीं दूसरा मरीज अशोकनगर का रहने वाला है जो लंबे समय से भोपाल में था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article