MP Corona Update: राजधानी में बढ़ा डेल्टा प्लस वेरियंट का खतरा, 2 और नए मरीजों की पुष्टि, शहर में कुल 5 मामले

MP Corona Update: राजधानी में बढ़ा डेल्टा प्लस वेरियंट का खतरा, 2 और नए मरीजों की पुष्टि, शहर में कुल 5 मामलेMP Corona Update: Danger of Delta Plus variant increased in the capital, 2 more new patients confirmed, total 5 cases in the city

MP Corona Update: राजधानी में बढ़ा डेल्टा प्लस वेरियंट का खतरा, 2 और नए मरीजों की पुष्टि, शहर में कुल 5 मामले

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमते ही डेल्टा प्लस वेरियंट का खौफ गहराने लगा है। आए दिन प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरियंट के मामले सामने आ रहे हैं। डेल्टा प्लस वेरियंट को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। राजधानी में डेल्टा प्लस के 2 और नए मामलों की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुबातिक इन मरीजों के सैंपल 2 महीने पहले एनसीडीजी भेजे गए थे। जहां दोनों मरीजों में डेल्टा प्लस वेरियंट पाया गया है। बता दें कि 2 और नए केस आने के बाद राजधानी में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़कर 5 हो गए हैं।

2महीने बाद हुई पुष्टि

राजधानी में अयोध्या नगर स्थित इसरो के सेंटर में एक सुरक्षा कर्मी की कोरोना रिपोर्ट 7 मई को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनका सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी भेजा गया जहां उनके सेंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। इसके अलावा भोपाल में 22 वर्षीय युवती में भी डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि की गई है। बता दें कि पूरे प्रदेश में अब तक 10 से ज्यादा डेल्टा मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें 5 मामले राजधानी के है।

डब्लूएचओ ने दी चेतावनी

देश में लगातार बढ़ रहे डेल्टा प्लस वेरियंट के मामलों को लेकर डब्लूएचओ ने चेतावनी भी दी है। डब्लूएचओ का कहना है कि डेल्टा प्लस वेरियंट के मामले लगभग 100 देशों में आ चुके हैं। अगर इसमें सावधानी नहीं रखी गई तो आने वाले कुछ हफ्तो में यह संक्रामक स्वरूप पूरी दुनिया में कोरोना का बड़ा स्वरूप बन सकता है।

दो लोगों की हो चुकी है मौत

कोरोना डेल्टा प्लस वेरियंट से अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से एक की पुष्टि उज्जैन से की गई थी। वहीं दूसरा मरीज अशोकनगर का रहने वाला है जो लंबे समय से भोपाल में था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article