MP Corona : इंदौर में कोरोना ​बेकाबू, 137 नए मरीज, एक की मौत

MP Corona : इंदौर में कोरोना ​बेकाबू, 137 नए मरीज, एक की मौत, दतिया कलेक्टर पॉजिटिव

इंदौर। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इंदौर में सबसे अधिक इसका संक्रमण फैला हुआ है। बीते 24 घंटे की बात करें तो रिकार्ड तोड़ 137 मरीज सामने आए हैं। तो वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।  7724 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 137 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आपको बता दें इसके पहले भी रविवार को आई रिपोर्ट्स में 112 मरीज इंदौर में ही सबसे अधिक सामने आए थे।

प्रदेश में यहां—यहां निकले केस
भोपाल में 69
ग्वालियर में 25
सागर में 5
जबलपुर में 21

दतिया कलेक्टर पॉजिटिव
आपको बता दें इसमें दतिया कलेक्टर संजय, उनकी प​त्नी और परिवार के दो सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर की बेटी दो दिन पहले दिल्ली से लौटी थी। 25 संक्रमित ग्वालियर में मिले हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के PA पाराशर और उनके बेटे पॉजिटिव आए हैं। नीदरलैंड में नौकरी करने वाले 42 साल का शख्स, उसकी पत्नी और 6 साल का बेटा संक्रमित मिले हैं। सागर की बात करें तो इधर आए 5 नए मरीजों मेें पथरिया ​जाट निवासी 49 साल का व्यक्ति, 17 साल की लड़का और लड़की, 19 साल का अहमदनगर निवासी तथा मोतीनगर निवासी 42 वर्षीय महिला शामिल है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password