MP कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में बदलाव: नितेश राठौर की जगह चंचलेश व्यास बने प्रदेश अध्यक्ष, 4 समन्वयक भी हटाए

MP Congress Social Media President: MP कांग्रेस सोशल मीडिया में बदलाव: नितेश राठौर की जगह चंचलेश व्यास बने प्रदेश अध्यक्ष, 4 समन्वयक भी हटाए

MP कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में बदलाव: नितेश राठौर की जगह चंचलेश व्यास बने प्रदेश अध्यक्ष, 4 समन्वयक भी हटाए

MP Congress Social Media President: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत चंचलेश व्यास को सोशल मीडिया का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चंचलेश व्यास, नितेंद्र सिंह राठौर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रीय संगठन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

चंचलेश व्यास को दी गई सोशल मीडिया की कमान

प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग में बदलाव करते हुए इसकी कमान चंचलेश व्यास को दे दी है। नितेंद्र सिंह राठौर को हटाकर चंचलेश व्यास को स्टेट सोशल मीडिया का अध्यक्ष बनाया गया। है। बता दें नितेंद्र राठौर की नियुक्ति तीन महीने पहले हुई थी। अब उन्हें पद से हटा दिया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक्स हेंडल से इस संबंध में आदेश पोस्ट किया गया है।

https://twitter.com/INCMP/status/1878761390619652167

यह भी पढ़ें: MP NEWS : राजस्व मंत्री ने दी महिला अफसर को धमकी, भड़क गए MP के तहसीलदार, अब इतने दिन नहीं करेंगे काम

चारों प्रदेश समन्वयक भी हटाए गए

कांग्रेस ने चारों प्रदेश समन्वयकों को भी पद से हटा दिया है। अब्बास हफीज, अपूर्व भरद्वाज, अभिनव बरौलिया और अशद उद्दीन भी हटाए गए हैं। इन चार प्रमुख नेताओं को भी सोशल मीडिया टीम से हटा दिया गया। इनकी जगह नए लोगों की नियुक्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु पर 420 समेत 5 धाराओं में केस: VC अविनाश तिवारी समेत 19 प्रोफेसर्स पर EOW ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article