महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कमलनाथ रहे मौजूद

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कमलनाथ रहे मौजूद MP Congress s inflation free India campaign started Kamal Nath was present vkj

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कमलनाथ रहे मौजूद

भोपाल : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान आज से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भारत भवन के पास पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने थाली व घंटी बजा कर महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस की ओर से 07 अप्रैल तक तीन चरणों में आंदोलन किए जाने का ऐलान किया है। महंगाई के बहाने कांग्रेस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल, घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर केंद्र सरकार का ध्यान गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में हुई वृद्धि की ओर आकर्षित करा रहे है।

[video width="848" height="480" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Video-2022-03-31-at-12.08.20-PM.mp4"][/video]

कमलनाथ ने किया संबोधित

महंगाई पर प्रदर्शन के बाद पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत की। कमलनाथ ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नहीं हुए थे तब तक डीजल पेट्रोल और गैस के दाम स्थिर रहे। चुनाव के तुरंत बाद कीमतें बढ़ा दी गई। चुनावी मोड में आना भारतीय जनता पार्टी का काम है, कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं से और जनता से जुड़ी रहती है। सिंधिया को बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में गुना ने दिखा दिया था की चुनौती कितनी मजबूत है। वही शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर मामा बन जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैंने माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाया था। शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बुलडोजर चलाकर बदले की कार्रवाई कर रहे हैं।

एक हफ्ते चलेगा आंदोलन

आपकों बता दें कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और तेल अनाज मसालों के बढ़ते दाम के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत की है। आंदोलन तहत प्रदेशभर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। विरोध प्रदर्शन का तरीका ताली और थाली के साथ घंटी बजाकर होगा। कांग्रेस का जन आंदोलन एक हफ्ते चलाया जाएगा। इसमें कांग्रेस के सभी नेता ब्लॉक स्तर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। आपकों यह भी बता दें कि बीते 9 दिन में 8 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। पेट्रोल के दाम 113 और डीजल 96 रुपए प्रति लीटर पार कर गए हैं। इसलिए कांग्रेस अब महंगाई को बड़ा मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेर रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article