MP News: कांग्रेस आज कर सकती है चुनाव समिति की घोषणा, इन्हें मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

ऐसे में एमपी में कांग्रेस भी जल्द प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर सकती है.इन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है

Satna News: क्या चुनावी मैदान में एकजुटता के दिखावे के बीच आपसी गुटबाजी हो रही है!

भोपाल। MP News: चुनावी साल में सभी वर्ग को साधने की कोशिश जारी है। साथ ही पाटियों ने अपने नेताओं को ​जिम्मेदारी बांटना भी शुरू कर दी है। ऐसे में कांग्रेस भी जल्द प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर सकती है। तो वहीं अब कांग्रेस द्वारा महिलाओं को साधते हुए उनके प्रति अपराध को रोकने के लिए प्रकोष्ठ की बैठक की जानी है।जानकारी के अनुसार आज कांग्रेस द्वारा चुनाव अभियान समिति की घोषणा की जा सकती है। जिसमें 20 सदस्य रहेंगे।

इन नेताओं के नाम शामिल

जिसमें कमलनाथ के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से कमलनाथ सहित कई नेताओं को जगह मिलने की उम्मीद है। जिसमें डॉ गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, विवेक तन्खा के समिति में शामिल होने की उम्मीद है। तो वहीं कई पूर्व मंत्रियों को भी जगह मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा तरुण भनोट, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, सुखदेव पांसे, लाखन सिंह यादव, ओमकार सिंह मरकाम को भी जगह मिल सकती है।

महिलाओं को साधने में जुटी कांग्रेस

आज कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसी क्रम में चुनावी साल में महिलाओं को साधने की कोशिश की जा रही है। जिसमें आज कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की बैठक होने वाली है। इसके तहत प्रदेश की कानून-व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन होगा। जिसमें बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में सज्जन सिंह वर्मा समेत कई नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article