Mp congress: कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान

Mp congress: कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान Kamal Nath's big statement regarding Congress President

Mp congress: कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान

भोपाल। एक प्रेस वार्ता के दौरन पत्रकारों से चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बड़ा बयान दिया है। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति यही है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें।

वहीं उमा भारती के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर किए गए सवाल पर कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को ही यात्रा में शामिल होने का न्योता दे दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरु होने में किसी प्रकार के देरी नहीं हुई है। वे आएं और यात्रा में शामिल हों।

उमा भारती के एक बयान पर कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में समाजिक न्याय एक बहुत बड़ी आवश्यकता है। भाजपा को कई लोग चुनौती दे रहे हैं। चुनाव तक आप देखेते जाइए कितने लोग चुनौती देंगे। कमलनाथ ने कहा कि आज भाजपा राहुल गांधी की टीशर्ट देख रही है। आगे उनके जूतों पर आ जाएगी। लेकिन राहुल गांधी के साथ जनता का जो हुजूम चल रहा है भाजपा उस पर बात नहीं करना चाहती।

वहीं आत्महत्या रोकने के मामले में प्रस्ताव लाने व टास्क फोर्स के गठन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि ऐसी स्थिति निर्मित ही क्यों होती है कि कोई खुदकुशी करें। बीजेपी तो इसे भी इवेंट बनाएगी। ऐसी स्थिति ही निर्मित नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article