MP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: संजय कामले नए संगठन महामंत्री, जयवर्धन को यूथ कांग्रेस और हिना को महिला कांग्रेस का जिम्मा

MP Congress Big Change: मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में संजय कामले को नया महामंत्री बनाया गया है। वहीं विधायक जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस और हिना कांवरे को जिम्मेदारी सौंपी गई

MP Congress Big Change

MP Congress Big Change: मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया है। नेताओं को अलग-अलग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन प्रभारी से इस्तीफे की पेशकश करने वाले राजीव सिंह को पॉलिटिकल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय कामले को नया संगठन प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस और हिना कांवरे को महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें, कांग्रेस संगठन में बदलाव की पूरी लिस्ट

publive-image

publive-image

अलग-अलग विभागों के 35 प्रभारी बनाए गए

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इलेक्शन मैनेजमेंट, पॉलीटिकल एडवाइजर, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, यूथ कांग्रेस, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, महिला कांग्रेस एनएसयूआई इंचार्ज बनाए गए हैं। विधायक जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हिना कांवरे को महिला कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है। अलग-अलग डिपार्टमेंटों के कुल 35 इंचार्ज बनाए गए हैं। इंचार्ज के साथ को- इंचार्ज भी बनाए गए हैं।

राजीव सिंह पीसीसी अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार बने

प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी के बीच गुरुवार 9 जनवरी को किए गए कार्य विभाजन के अनुसार महेंद्र जोशी को प्रशिक्षण विभाग का प्रभारी और विभा बिंदु डेंगरे और निधि चतुर्वेदी को सह प्रभारी बनाया गया है। अभी तक संगठन का जिम्मा संभाल रहे राजीव सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। विधायक फूल सिंह बरैया को सामाजिक संगठनों का प्रभारी और विक्रांत भूरिया एवं आतिफ आकिल को सह प्रभारी बनाया गया है। विधायक आरिफ मसूद को सरकारी विभागों के समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। पदाधिकारी के फेरबदल में पियव्रत सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। उन्हें संगठन का प्रभारी उपाध्यक्ष बनाया गया है। मयंक तेनगुरिया को इलेक्शन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

राजीव सिंह 15 साल से संभाल रहे थे संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी

राजीव सिंह पिछले 15 सालों से कांग्रेस के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और कमलनाथ के समय में वे संगठन प्रभारी और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। हालांकि, पद छोड़ने की पेशकश को लेकर राजीव सिंह ने कहा कि अब नए लोगों को पार्टी में मौका मिलना चाहिए। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां के चलते संगठन को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहा हूं। ऐसे में किसी नए व्यक्ति को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी

ग्वालियर चंबल अंचल के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश सिंह को सभी जिला प्रभारी के समन्वय एवं निगरानी का प्रभारी बनाया गया है। महेंद्र सिंह चौहान को प्रदेश कांग्रेस के सभी सेल और विभागों का प्रभारी बनाया गया है। विधायक जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस और सशक्तिकरण कार्यक्रम की प्लानिंग और क्रियान्वयन का प्रभारी और विधायक पंकज उपाध्याय एवं विक्रम मस्ताल शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हिना कांवरे महिला कांग्रेस की प्रभारी बनीं

हामिद काजी को अल्पसंख्यक विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रवि जोशी को सभी वरिष्ठ नेताओं से समन्वय के साथ इंदौर शहर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा को प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के संगठनों के साथ समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। हिना कांवरे को महिला कांग्रेस एवं सशक्तिकरण का प्रभारी एवं रोशनी यादव और अनुमा आचार्य को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केके मिश्रा को PCC अध्यक्ष एडवाइजर का जिम्मा

ग्वालियर के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सतीश सिकरवार को स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं निगरानी का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को मेंबरशिप और आईटी विभाग का प्रभारी और धर्मेंद्र वाजपेई को सह प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है। वरिष्ठ नेता केके मिश्रा को पीसीसी अध्यक्ष का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया है।

धनोपिया को चुनाव आयोग के लीगल वर्क की जिम्मेदारी

इसी तरह जेपी धनोपिया को चुनाव आयोग, लीगल वर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शैलेंद्र पटेल को समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, वार्ड पंचायत एवं मोहल्ला कमेटी फॉरमेशन, रायसेन जिला की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह गौरव रघुवंशी को प्रशासन का इंचार्ज और चुनाव प्रबंधन का को-इंचार्ज बनाया गया है।

संजय कामले नए महामंत्री बने

संगठन में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संजय कामले को दी है। कामले को संगठन का महामंत्री बनाया गया है। अब तक ये दायित्व राजीव सिंह संभाल रहे थे। वहीं अभय दुबे को नेशनल मीडिया कॉर्डीनेटर बनाए गए हैं। वरिष्ठ नेता चंद्रिकाप्रसाद द्विवेदी को टूर प्रोग्राम कोर्डीनेटर (सीनियर लीडर ऑफ एआईसीसी) बनाया गया।

मृणाल को एनएसयूआई का प्रभारी बनाया

संगठन में निलय डागा को सेवा दल का प्रभारी बनाया गया है, वहीं अनीस मामू को को-इंचार्ज बनाया गया। वहीं मृणाल पंत को एनएसयूआई के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ में वार रूम और ट्रेनिंग का सह प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: MP के सबसे लंबे निर्माणाधीन फ्लाईओवर में दरारें: 800 करोड़ में बन रहा ब्रिज, PWD अपर सचिव बोले ये मौसम में बदलाव का असर

भूपेंद्र गुप्ता को विचार और राधे बघेल को ओबीसी विभाग का प्रभारी बनाया

राधे बघेल को ओबीसी विभाग का प्रभारी और भूपेंद्र गुप्ता को विचार विभाग का प्रभारी बनाया गया है। अभय तिवारी रिसर्च एंड कम्युनिकेशन के प्रभारी बनाए गए। गुरखी बैरागी को वार रूम का प्रभारी और ललित सेन को सह प्रभारी बनाया गया। इसी तरह आनंद राय को सिविल सोसायटी आउटरीच, प्रतिभा रघुवंशी को बाल कांग्रेस, राजकुमार सिंह और विजय सरवारिया को प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट, जतिन उईके एससी विभाग, जय हाडिया को लीगल सेल और राजा बघेल को कॉर्डीनेशन विथ कांग्रेस लीजिस्लेटिव मेम्बर्स का इंचार्ज बनाया गया है। इन 35 विभागों के अलावा सीनियर एडवोकेट अजय गुप्ता को कांग्रेस लीगल सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: सिंगरौली में सालों से जमे अधिकारी: RTI एक्टिविस्ट ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 4 हफ्ते का समय

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article