Advertisment

7th Pay Commission: MP में निजी कॉलेज के प्रोफेसरों को भी मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ, HC ने सरकार को दिए सख्त निर्देश

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 31 मार्च 2000 से पहले नियुक्त अशासकीय अनुदान प्राप्त महाविद्यालय के प्राध्यापकों को एक जनवरी 2016 से लागू सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए।

author-image
Bansal news
7th Pay Commission: MP में निजी कॉलेज के प्रोफेसरों को भी मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ, HC ने सरकार को दिए सख्त निर्देश

MP College Professors 7th Pay Commission High Court Order: मध्यप्रदेश के कॉलेज प्राध्यापकों को लंबे संघर्ष के बाद बड़ी राहत मिली है। जबलपुर हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 31 मार्च 2000 से पहले नियुक्त अशासकीय कॉलेजों के प्रोफेसरों (Professors) को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और लाभ दिए जाएं। कोर्ट ने कहा कि अनुदान प्राप्त अशासकीय कॉलेज के प्राध्यापक भी शासकीय कॉलेजों की तरह सातवें वेतनमान के हकदार हैं। यह फैसला शिक्षकों के हित में एक बड़ी कानूनी जीत मानी जा रही है।

Advertisment

प्रोफेसरों को मिले सातवां वेतनमान और एरियर्स

जबलपुर हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश शासन को अशासकीय अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में 31 मार्च 2000 से पहले नियुक्त सभी प्राध्यापकों को 1 जनवरी 2016 से लागू सातवें वेतनमान का लाभ देना होगा। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इन याचिकाकर्ता प्राध्यापकों को आगामी 4 महीनों के भीतर कुल एरियर्स का 25 प्रतिशत भुगतान किया जाए। जो प्राध्यापक सेवा में हैं, उन्हें 12 महीनों के भीतर बाकी राशि मिलेगी और जो रिटायर हो चुके हैं, उन्हें 9 महीनों में भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

भुगतान में देरी पर 6% ब्याज लागू

अदालत ने याचिकाकर्ता प्राध्यापकों के हक में फैसला सुनाते हुए यह भी कहा कि यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया, तो राज्य सरकार को 6 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ एरियर्स का भुगतान करना होगा।

इस मामले में याचिकाकर्ता डॉ. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और डॉ. शैलेष जैन की ओर से अधिवक्ता एल.सी. पटने और अभय पांडे ने कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सरकार ने 27 फरवरी 2024 को अनुदान प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने से साफ इनकार कर दिया था, जबकि 18 जनवरी 2019 को शासकीय कॉलेजों के शिक्षकों को यह लाभ दे दिया गया था। बता दें कि जबलपुर निवासी डॉ. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी मप्र अशासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के प्रांत अध्यक्ष हैं।

Advertisment

सरकारी कॉलेजों को मिला लाभ, हमें नहीं

याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सातवें वेतनमान की सिफारिश के बाद राज्य सरकार ने 18 जनवरी 2019 को एक परिपत्र जारी कर शासकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ दे दिया था। लेकिन इसी परिपत्र के तहत अशासकीय अनुदान प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों को यह लाभ नहीं दिया गया, जिससे वे लंबे समय से आर्थिक अन्याय का सामना कर रहे हैं।

कोर्ट के आदेश को भी किया था अनदेखा

इस मामले में इससे पहले भी याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उस समय भी एकलपीठ ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया था। सरकार द्वारा आदेशों का पालन न करने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई थी। इसके जवाब में राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में अपील प्रस्तुत की। लेकिन कोर्ट ने सरकार की अपील को खारिज करते हुए पूर्व में दिए गए एकलपीठ के फैसले को ही सही ठहराया और उसका पालन करने के स्पष्ट निर्देश दिए। आदेश के बावजूद कार्रवाई न होने पर याचिकाकर्ता संघ को एक बार फिर न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment
Teacher Salary Arrears Teacher pay with interest Non-government college pay MP news MP High Court Order mp government MP College Professors Salary MP College Professors 7th Pay Commission MP College Professors Jabalpur High Court Jabalpur HC decision HC verdict professors Ashaskiya College Teachers HC 7th Pay Commission
Advertisment
चैनल से जुड़ें