गुजरात। MP CM Shivraj In Gujarat इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुजरात में होने वाले चुनाव के लिए गुजरात पहुंचे है। यहां कच्छ में आयोजित एक जनसभा में सीएम चौहान का बयान सामने आया है।
सीएम चौहान ने कही बात
आपको बताते चलें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल रंगीन सपने दिखाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन देश और गुजरात जानता है कि PM मोदी कल्पवृक्ष हैं। अरविंद केजरीवाल बबूल के पेड़ हैं उनसे केवल कांटे मिलेंगे और राहुल गांधी खरपतवार हैं। इनसे विकास नहीं होगा। वीर सावरकर का अपमान देश सहन नहीं करेगा। कांग्रेस ने केवल एक परिवार यानी नेहरू परिवार पर ध्यान केंद्रित किया है।
कांग्रस के लोग मध्य प्रदेश में रोज मुझे गाली देते थे कि मैं गुजरात को नर्मदा का पानी दे रहा हूं। गुजरात कोई पाकिस्तान है क्या? गुजरात भी तो हमारा है। जब सरदार सरोवर बना तो गुजरात को पानी और मध्य प्रदेश को बिजली मिली: कच्छ में आयोजित एक जनसभा में म.प्र. CM शिवराज सिंह चौहान,गुजरात pic.twitter.com/zAyG2BiVar
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2022
कांग्रेसी देते है गाली
आपको बताते चलें कि, कच्छ में आयोजित एक जनसभा में सीए चौहान ने कहा कि, कांग्रेस के लोग मध्य प्रदेश में रोज मुझे गाली देते थे कि मैं गुजरात को नर्मदा का पानी दे रहा हूं। गुजरात कोई पाकिस्तान है क्या? गुजरात भी तो हमारा है। जब सरदार सरोवर बना तो गुजरात को पानी और मध्य प्रदेश को बिजली मिली है।
मोरबी के वांकानेर में सीएम योगी
आपको बताते चलें कि, मोरबी के वांकानेर में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, विगत दिनों मोरबी में हुई दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों, निकट संबंधियों को खोया उन सबके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना भी करता हूं। पूरा देश मोरबी के लोगों के साथ खड़ा था।