Advertisment

Bhopal: राम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान शुरू, CM शिवराज ने दिया 1 लाख रुपए का चेक, बोले- एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी

Bhopal: राम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान शुरू, CM शिवराज ने दिया 1 लाख रुपए का चेक, बोले- एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी, MP CM Shivraj gave check of 1 lakh rupees for construction of Ram Mandir in Ayodhya Funds collection campaign started

author-image
Sonu Singh
Bhopal: राम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान शुरू, CM शिवराज ने दिया 1 लाख रुपए का चेक, बोले- एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी

Image Source: Twitter@Shivraj Singh Chouhan

Bhopal: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज से धन संग्रह अभियान शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस दौरान सीएम ने राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के विनायकराव देशपांडे को एक लाख रुपए का चेक दिया। सीएम ने कहा, आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली दिन है। ऐसा लग रहा है, जैसे मानव जीवन सफल हो गया।

Advertisment

बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता है-सीएम
सीएम शिवराज ने कहा, भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। राम मंदिर नहीं, सचमुच में यह राष्ट्र मंदिर है। राम हमारे अस्तित्व, आराध्य, भगवान हैं और श्री राम भारत की पहचान हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता है। यह सौभाग्य है कि अब भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण जनसहयोग से हो रहा है और इसमें गिलहरी की तरह अपना योगदान देने का हमें भी सौभाग्य मिला है।

साध्वी प्रज्ञा ने अपने वेतन से दिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज न्यू मार्केट स्थित 74 बंगला के b-29 अपने आवास पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि दी। राम मंदिर निर्माण के लिए साध्वी प्रज्ञा ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार 111 रुपए दिए। इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार 111 रुपए सहायता राशि दी। गौरतलब है कि भोपाल सांसद प्रज्ञा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरी अखाड़े की संस्थापक हैं।

Advertisment

publive-image

बजरंग दल द्वारा दिए गए 51 हजार रुपए
वहीं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा 51 हजार रुपए का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दिया गया। जिसमें मुख्य रुप से खतलापुरा महंत प्रेमदास उदासीन और मुन्ना ने अपनी श्रद्धा अनुसार 100 रुपए की समर्पण राशि प्रदान की।

मध्य प्रदेश में 6.5 करोड़ लोगों तक पहुंचने के लिए करीब 60 हजार टोलियां बनाई गई हैं। प्रदेश के तीन प्रांत मध्यभारत, मालवा और महाकौशल में ये टोलियां काम करेंगी। मध्य भारत प्रांत में ही 21 हजार टोलियां काम करेंगी। इन्हें भोपाल और ग्वालियर के 35 लाख परिवारों तक पहुंचना है। भोपाल को 26 नगरों में बांटा गया है। सहयोग राशि SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी में जमा होगी।

Shivraj Singh Chouhan Ram temple in Ayodhya Ram temple ram mandir mp news in hindi MP CG bansalnews MP Breaking News MP madhya pradesh Fund collection campaign Chief Minister Shivraj Singh Chouhan CG Breaking News bhopal news Bhopal breaking news bansal mp today news Bansal News bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Ayodhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें