Latest Updates: सीएम मोहन यादव 83 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि

Latest Updates 14 August: सीएम मोहन यादव 14 अगस्त गुरुवार को 83 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। यूपी विधानसभा की कार्यवाही को 24 घंटे पूरे होंगे।

mp cm Mohan yadav transfer funds to farmers accounts Kisan Kalyan Yojana 14 august hindi news

Latest Updates 14 August: 14 अगस्त गुरुवार को देश, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

सीएम मोहन यादव किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे राशि

cm mohan yadav

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती पर किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस योजना से प्रदेश के 83 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू हुई है। इस योजना में किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। ये राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अतिरिक्त दी जाती है।

यूपी विधानसभा की कार्यवाही को पूरे होंगे 24 घंटे

up vidhansabha 24 hours

उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को सुबह 11 बजे 24 घंटे पूरे होंगे। विधानसभा की कार्यवाही ने रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब यूपी विधानसभा की कार्यवाही पूरे 24 घंटे चली हो।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी

red fort

नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी चल रही हैं। 15 अगस्त को 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 200 पंचायत नेता विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

वॉर-2 होगी रिलीज

war 2 collection day 1

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की मूवी 14 अगस्त को रिलीज होगी। वॉर-2 ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है। आंकड़ों के हिसाब से मूवी पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर-2 पहले ही दिन हिंदी में 28 से 32 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। वहीं सभी भाषाओं में वॉर-2 मूवी 50 से 55 करोड़ के बीच ओपनिंग कर सकती है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article