MP मुख्यमंत्री: CM डॉ. मोहन यादव की बढ़ाई गई सुरक्षा, India-Pak War के बीच लिया गया बड़ा फैसला

Madhya Pradesh (MP) Chief Minister Mohan Yadav Security Details Update: उनकी सुरक्षा में पोर्टेबल फोल्डआउट बैलिस्टिक शील्ड (Portable Foldout Ballistic Shield0 शामिल की गई है। साथ ही अफसरों और जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है

MP CM Mohan Yadav

हाइलाइट्स

  • सीएम मोहन यादव की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • पोर्टेबल फोल्डआउट बैलिस्टिक शील्ड शामिल
  • अफसरों और जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई

MP CM Mohan Yadav: देश भर में हाई अलर्ट के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग के बीच यह फैसला लिया गया है। उनकी सुरक्षा में पोर्टेबल फोल्डआउट बैलिस्टिक शील्ड (Portable Foldout Ballistic Shield) शामिल की गई है। साथ ही अफसरों और जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

क्या होती है पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड ?

पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड या पोर्टेबल फोल्ड आउट बैलिस्टिक शील्ड होती है। जिसे हमले के दौरान खोला जा सकता है। सुरक्षा बलों को किसी भी खतरे या संदिग्ध गतिविधि का अंदेशा होता है तो वे बचाव के लिए उस शील्ड को नीचे की ओर झटका देते हैं। इससे वह शील्ड खुल जाती है और व्यक्ति को कवर कर लेती है।

India-Pak War Update: MP में पुलिस अलर्ट, सभी की छुट्टियां रद्द, डीजीपी लेंगे सभी जिलों के SP की बैठक

MP Pollice Holidays Canceled

MP Pollice Holidays Cancel: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को सतर्क रहने का आदेश दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी से लौटने के लिए कहा गया है। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार, 9 मई को उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड में तैनात कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जा सकते। इसके बाद डीजीपी ने एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी के साथ बैठक की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article