MP में बढ़ते भ्रष्टाचार के सवाल पर सीएम मोहन यादव का जवाब: हमने टोल बैरियर पर वसूली रोकी, करप्शन पर लगातार हो रहा एक्शन

MP CM Mohan Yadav On Corruption: MP में बढ़ते भ्रष्टाचार के सवाल पर सीएम मोहन यादव का जवाब: हमने टोल बैरियर पर वसूली रोकी, करप्शन पर लगातार हो रहा एक्शन

MP में बढ़ते भ्रष्टाचार के सवाल पर सीएम मोहन यादव का जवाब: हमने टोल बैरियर पर वसूली रोकी, करप्शन पर लगातार हो रहा एक्शन

MP CM Mohan Yadav On Corruption:  मध्य प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का सीएम मोहन यादव ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सख्त निर्णय लिए हैं। इनमें सबसे अहम फैसला राज्य के सभी टोल बैरियर पर वसूली को बंद करना है। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगी। प्रदेश के किसी भी टोल बैरियर पर वसूली अब नहीं होती।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही सरकार

सीएम यादव बोले कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। हमारी सरकार  उन्होंने दावा किया कि टोल बैरियर वसूली को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। सरकार का हर कदम जनता के हित में और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए है।

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री निवास का घेराव: CG युवा कांग्रेस ने पहला बैरिकेड्स तोड़ा, दूसरे पर पुलिस-कार्यकर्ताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की

कांग्रेस का हमला जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान भ्रष्टाचार पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनहित में कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगी। टोल बैरियर पर वसूली बंद करने को उन्होंने एक बड़ा फैसला बताते हुए इसे पारदर्शिता की दिशा में उठाया गया कदम बताया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने उनके इस दावे को सिर्फ प्रचार का हिस्सा बताया और सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप दोहराए।

यह भी पढ़ें: इंदौर में लोकायुक्त की छापेमारी: असिस्टेंट मैनेजर के पास मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति, हुआ खुलासा 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article