हाइलाइट्स
-
सीएम मोहन यादव फिर नाना बने
-
बेटी आकांक्षा ने बच्ची को दिया जन्म
-
मुख्यमंत्री का नातिन को दुलारते फोटो वायरल
CM Mohan Yadav Nana: सीएम डॉ. मोहन यादव फिर नाना बन गए हैं। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की है। वीडियो में सीएम मोहन यादव अपनी बेटी आकांक्षा यादव के बच्चे को प्यार से दुलारते हुए नजर आ रहे हैं। नरेंद्र सलूजा ने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी नाना बने…बहुत-बहुत बधाई।
नन्ही नातिन को दुलारते वीडियो वायरल
सीएम मोहन यादव का नन्ही नातिन को दुलारने का एक मिनट 20 सेकंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम बेटी की बच्ची को हाथ में पुचकारते तो कभी दुलारते दिख रहे हैं। नातिन पर खूब स्नेह लुटाते दिख रहे हैं। यही नहीं मोहन यादव ने नातिन के जन्म पर बेटी को शगुन के रूप में कुछ रुपए भी दिए।
ये भी पढ़ें: CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: टाइगर बफर जोन में होंगे 145 करोड़ के विकास काम, दुर्घटनाओं में आएगी कमी
सीएम यादव के दो बेटे, एक बेटी
डॉ. मोहन यादव की शादी सीमा यादव से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। उनके पास एमबीए, एलएलबी और पीएचडी की डिग्री है। उनके परिवार के सदस्य भी व्यापार और कृषि में शामिल हैं। उनकी बेटी आकांक्षा यादव गायनकोलॉजिस्ट हैं।
मुख्यमंत्री के बेटे अभिमन्यु, डॉक्टर हैं और दूसरे बेटे वैभव ने एलएलबी-एलएलएम किया है। मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव है जिनका पिछले साल निधन हो गया था। मां का नाम लीलाबाई यादव है। एमपी के मुखिया खुद 5 भाई-बहन हैं।
UPSC 2024 Final Result: भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 58वीं रैंक, पहले IRS में हुआ था चयन
UPSC Result 2024 Final : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की है। क्षितिज की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उनके परिवार में बल्कि भोपाल शहर में भी जश्न का माहौल है। इससे पहले उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हुआ था, लेकिन अब वे एक IAS अधिकारी के रूप में देश सेवा करेंगे। क्षितिज आदित्य शर्मा की 58वीं रैंक के अलावा मध्यप्रदेश के अन्य अभ्यर्थियों में राजधानी भोपाल से रोमिल द्विवेदी की 27वीं रैंक और इंदौर के योगेश राजपूत ने 540वीं रैंक हासिल की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…