मुख्यमंत्री ने दिया विदेश यात्राओं का हिसाब: CM मोहन यादव की 2 यात्राओं पर खर्च हुए इतने करोड़, लिखित में दिया जवाब

CM Mohan Yadav Foreign Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दो विदेश यात्राओं पर 18 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आया है। यह जानकारी सीएम ने लिखित में शुक्रवार को विधानसभा में दी। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने सीएम के फॉरेन टूर को लेकर सवाल पूछा था।

CM Mohan Yadav Foreign Visit

हाइलाइट्स

  • सीएम माेहन यादव ने विदेश यात्राओं का दिया हिसाब
  • सीएम की विदेश यात्राओं पर 18 करोड़ से अधिक खर्च 
  • कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने पूछा था सवाल

CM Mohan Yadav Foreign Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दो विदेश यात्राओं पर 18 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आया है। यह जानकारी सीएम ने लिखित में शुक्रवार को विधानसभा में दी। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने सीएम के फॉरेन टूर को लेकर सवाल पूछा था।

यहां बता दें, मुख्यमंत्री खुद, उद्योग नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख हैं।

जवाब के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर 2024 के बीच UK और जर्मनी दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने निवेशकों के साथ चर्चा की थी। इस यात्रा का अस्थायी खर्च 1,075.55 लाख रुपए (10 करोड़ रुपए से अधिक) था। उनकी दूसरी यात्रा 27 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक जापान की थी। इस पर 731.72 लाख रुपए (7 करोड़ रुपए से अधिक) खर्च हुए। दोनों यात्राओं का कुल खर्च 1,807.27 लाख रुपए (18 करोड़ रुपए से अधिक) था।

एडवांस में दिए गए थे 12 करोड़ से अधिक

सरकार ने जवाब में बताया कि विदेश यात्राओं के लिए 1,244.27 लाख रुपए (12 करोड़ रुपए से अधिक) एडवांस में दिए गए थे। सीएम यादव की इन दो विदेश यात्राओं का मकसद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2025) को सफल बनाना था। यह समिट भोपाल में 24 और 25 फरवरी आयोजित की गई। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

CM ने निवेश के लिए की थी यात्राएं

सीएम मोहन यादव ने नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच UK, जर्मनी और जापान की यात्राएं की हैं। इन यात्राओं का उद्देश्य एमपी में निवेश लाना था। इन यात्राओं पर कुल 18 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आया है। यात्राओं के दौरान सीएम की निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ बैठकें हुईं। बताते हैं निवेशकों से निवेश के प्रस्ताव भी मिले हैं। लिखित जवाब में यह भी बताया गया कि जर्मनी और UK की यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ 15 लोग गए थे। जापान की यात्रा में 12 लोग साथ थे। इनमें एक जर्नलिस्ट, एक वीडियो जर्नलिस्ट, MPIDC के सलाहकार, MPIDC के नॉलेज पार्टनर, IAS अधिकारी और अन्य सरकारी अधिकारी शामिल थे।

दोनों यात्राओं में 78,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

UK और जर्मनी से लौटने के बाद सीएम मोहन यादव ने दावा किया था कि उनकी यात्रा बहुत सफल रही है। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा से लगभग 78,000 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इसी तरह, जापान से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान-मध्य प्रदेश औद्योगिक सहयोग मंच बनाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। इससे मध्य प्रदेश में जापानी इंडस्ट्रियल पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब बनेंगे। इसके अलावा, जापानी निवेशकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए एक 'जापान प्लस सेल' भी बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  Mp Ramjilal Suman: SP सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान, कहा- तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो, BJP बोली- माफी मांगो

GIS में मिले 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, दो दिन का GIS राज्य की तरक्की में एक सुनहरा अध्याय था। सरकार ने बताया कि GIS में 26.61 लाख करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

Bhopal Lucknow Vande Bharat: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल से लखनऊ का सफर होगा कम, नई वंदे भारत चलाने की तैयारी

वंदे भारत एक्सप्रेस।

Bhopal Lucknow Vande Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से अब मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। ईटीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल और लखनऊ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन को जल्द हरी झंडी मिलने वाली है। इससे दोनों राज्यों की राजधानियों के बीच यात्रा का समय 3-5 घंटे तक कम हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article