भोपाल में आचार्य विद्यासागर महाराज का बनेगा स्मारक: CM मोहन यादव का ऐलान, जैन संत के नाम पर मेट्रो स्टेशन करने की मांग

Madhya Pradesh (MP) Bhopal Acharya Vidyasagar Maharaj Smarak Details Update मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि भोपाल में आचार्य विद्यासागर महाराज का एक स्मारक बनाया जाएगा

भोपाल में आचार्य विद्यासागर महाराज का बनेगा स्मारक: CM मोहन यादव का ऐलान, जैन संत के नाम पर मेट्रो स्टेशन करने की मांग

Acharya Vidyasagar Maharaj Smarak: भोपाल में पहली बार विधानसभा परिसर में जैन संत का स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि भोपाल में आचार्य विद्यासागर महाराज का एक स्मारक बनाया जाएगा। इसके अलावा, सीएम ने मंच पर मौजूद मुनि प्रमाण सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन (पैर धोए) कर उनका सम्मान किया।

शोभायात्रा और पुस्तक विमोचन

दिगंबर जैन मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई, जो रोशनपुरा चौराहा, मालवीय नगर और बिरला मंदिर होते हुए विधानसभा पहुंची। इस कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित 25 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। साथ ही जैन समाज के अध्यक्ष ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन का नाम आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर रखने की मांग की।

publive-image

सीएम मोहन यादव ने कहा- आचार्य विद्यासागर देवता के समान थे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज का मानव सेवा का भाव उन्हें जीते जी देवता के समान बना दिया। उन्होंने कहा कि महाराज जी के स्मरण के लिए भोपाल में एक अच्छा स्थान बनाया जाएगा।

आज उनकी पुण्यतिथि है और मुझे वह दृश्य याद आ रहा है जब वे विधानसभा में पधारे थे। उनका व्यक्तित्व अलौकिक था। ऐसा लग रहा था कि कोई देवता हमारे बीच आया हो।

publive-image

गोमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की

सीएम यादव ने गोमाता का जिक्र करते हुए कहा कि गोमाता के माध्यम से प्रकृति और मनुष्य के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि गोमाता में वह भाव है जो न केवल अपने बच्चों का बल्कि मनुष्य के बच्चों का भी ख्याल रखती है।

publive-image

जैन समाज के नेताओं ने की विशेष मांग

जैन समाज के अध्यक्ष ने आचार्य विद्यासागर महाराज के सम्मान में भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। इस कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे।

आचार्य विद्यासागर महाराज का अलौकिक व्यक्तित्व

सीएम यादव ने आचार्य विद्यासागर महाराज के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे कर्नाटक से थे, लेकिन ऐसा लगता था कि वे मध्यप्रदेश के ही हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपनी आंखों से कई मनुष्यों को देखा है, लेकिन महाराज जी का व्यक्तित्व अलौकिक और धन्य करने वाला था।

यह भी पढ़ें-

MP में नया टाइगर रिजर्व जल्द: ग्वालियर-चंबल में माधव नेशनल पार्क को मिलेगा टाइगर रिजर्व का दर्जा, 9वां टाइगर रिजर्व होगा

MP में एसडीएम की गुंडागर्दी: होटल गार्ड पर उठाया हाथ, मोबाइल फेंका, बाद में दी सफाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article