Advertisment

Cats Bird Flu Outbreaks: बिल्लियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, चिकन-मटन की बिक्री पर रोक,कलेक्टर ने दिए आदेश

Madhya Pradesh Chhindwara Cats Bird Flu Cases Update; मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में बिल्लियों में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया हैं ,प्रशासन ने एक्शन लेते हुए पुरे 1 km के क्षेत्र को कोरेन्टाइन कर दिया है

author-image
Bansal news
Cats Bird Flu Outbreaks: बिल्लियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, चिकन-मटन की बिक्री पर रोक,कलेक्टर ने दिए आदेश

Cats Bird Flu Outbreaks: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में बिल्लियों में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया हैं ,प्रशासन ने एक्शन लेते हुए पुरे 1 km के क्षेत्र को क्वारंटाइन कर दिया है,चिकन और मटन की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही लिंगा ग्राम पंचायत और शहर के बाकि हिस्से को सावधानी के तौर पर निगरानी में रखा गया है।कुछ बिल्लियों के सैंपल लिए गए थे।जो कि पॉजिटिव पाए गए,इसके बाद जिला प्रशासन ने ये कार्रवाई की।

Advertisment

जिला कलेक्टर ने दिया आदेश

छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड नं. 30 एवं वार्ड नं. 3 के कुछ बिल्ली पालकों के घर से सैंपल लिए गए,जिनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।जिले के कलेक्टर ने बताया कि जिन परिवारों के घरो से सैंपल लिया गया उन परिवारों को क्वारंटाइन किया गया है।

1 किमी के दायरे में 30 दिनों के लिए चिकन-मटन की बिक्री और खपत पर रोक लगा दी गई हैं । साथ ही सभी क्षेत्र की दुकानों को बंद करने का आदेश दे दिया गया हैं । उपलब्ध पोल्ट्री उत्पादों को भी नष्ट कर दिया गया है।। अगले आदेश तक चिकन-मटन उत्पादों के प्रवेश पर रोक रहेगी।' क्षेत्र के रेस्टोरेंट को नॉनवेज न परोसने की सख्त हिदयात भी दी गई हैं।

शहर के 9 वार्ड संक्रामित क्षेत्र घोषित

छिंदवाड़ा नगर निगम के 9 वार्ड 6,7,8,28,29, 30,31,41 एवं 45 को बर्ड फ्लू से संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया।साथ ही सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र और ग्राम पंचायत लिंगा को बर्ड फ्लू के सर्वेर्लेंस क्षेत्र घोषित किया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें..MP Private School: एमपी में बंद हो सकते हैं 8 हजार से अधिक स्कूल! लाखों स्टूडेंट्स के भविष्य पर संकट, जानिए वजह

क्या है H5N1 बर्ड फ्लू?

H5N1 को बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता हैं जो सामान्य तोर पर पक्षियों में पाया जाता है लेकिन ये अन्य जानवरो में भी फेल सकता हैं साथ एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता हैं जिसकी चेपट में आने पर गंभीर रूप से बीमार हो सकता हैं यही वजह की प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सख्त एक्शन लिया हैं बिल्लियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद ये चिंता का विषय बना हुआ है।

सावधानी रखने की अपील

कच्चा मांस न छुएं। मांस को अच्छी तरह पकाकर खाएं। हाथों को साबुन से धोएं। अगर किसी जानवर में बीमारी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Advertisment

बर्ड फ्लू के लक्षण

लक्षण दो से आठ दिनों के भीतर शुरू होते हैं और सामान्य फ्लू की तरह लग सकते हैं। खांसी, बुखार, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यह रोग मनुष्यों में उच्च मृत्यु दर ला सकता है। कुछ एंटीवायरल दवाएं, यदि लक्षणों के दो दिनों के भीतर ली जाएं, तो मदद मिल सकती है।

Madhya Pradesh News: आईएएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव, लवानिया बने सचिव, कुमार पुरुषोत्तम कोषाध्यक्ष चुने गए

publive-image

मध्य प्रदेश में आईएएस एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। ताजा चुनावों में आईएएस मनु श्रीवास्तव को एसोसिएशन का अध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही रश्मि शमी को उपाध्यक्ष, अविनाश लवानिया को सचिव, कुमार पुरुषोत्तम को कोषाध्यक्ष और केवीएस चौधरी को संयुक्त सचिव की चुना गया है।पूरी खबर पढ़े

Advertisment
chhindwara news Cats Bird Flu Chhindwara Bird Flu Cases
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें