/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/02-12-1.jpg)
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह सफाईकर्मी लड़कियों के बाथरूम में झांक रहा था। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के एक सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा ने बाथरूम में झांकने वाले सफाईकर्मी को थप्पड़ मारे जाने की सूचना भी मिली है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जरूर पढ़ें-Home Minister PC : लिव-इन रिलेशनशिप पर बड़ा फैसला, गृह मंत्री ने PC में दी जानकारी
जरूर पढ़ें- government employees salary : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले आएगी सैलरी, आदेश जारी
बता दें कि यह पूरा मामला शुक्रवार का है। यहां होमगार्ड कार्यालय में तैनात एक सफाईकर्मी को गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों द्वारा थप्पड़ मारे जाने की सूचना पुलिस को लगी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां लड़कियों ने आरोप लगाया कि यह सफाईकर्मी लड़कियों की बाथरूम में झांक रहा था। मामले की जांच करने के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी सफाईकर्मी जिसकी पहचान नितेश करोसिया के रूप में हुई है, इसे अपने साथ थाने ले आई।
वहीं सीनियर हॉस्टल की छात्राओं के एक ग्रुप ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी नितेश करोसिया पर धारा 354 सी के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के अनुसार आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान नितेश करोसिया नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। आरोपी पर सीनियर गर्ल्स हॉस्टल वार्डन और छात्राओं ने आरोप लगाया है कि यह छात्राओं की बाथरूम में झांकता था।
जरूर पढ़ें-Do you know: इसीलिए कहा जाता है “आस्तीन का सांप”, बचकर रहना इनसे
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us