MP CG Monsoon News: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहुंचा मानसून, जानें कहां से की है एंट्री

MP CG Monsoon News: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहुंचा मानसून, जानें कहां से की है एंट्री

भोपाल/रायपुर। MP CG Monsoon News: मध्यप्रदेश में शनिवार को मानसून की एंट्री हो गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मानसून मंडला जिले से MP में आ गया है। बंगाल की खाड़ी से आए मानसून को अभी भोपाल आने में समय लगेगा। दो-तीन दिन में मानसून भोपाल पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, मानसून भी उसी स्पीड से आगे बढ़ेगा। इसके सात ही आने वाले अगले चार दिन बारिश का अनुमान भी है। 28 जून तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो हल्की से मध्यम बारिश करा सकता है। गरज-चमक के साथ ही बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून 7 दिन लेट है।

छत्तीसगढ़ में बस्तर से मॉनसून की एंट्री

इधर छत्तीसगढ़ में बस्तर से मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। कुछ जिलों में बारिश शुरु हो गई है। प्रदेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में जमकर बारिश होगी। फिलहाल चिरमिरी, कोरबा, दंतेवाड़ा, पेंड्रा और सुकमा में जोरदार बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में मानसून दस दिन की देरी से पहुंचा है।

अभी सीजी के पेंड्रा में मानसून की दस्तक के बाद से हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी बारिश के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि आने वाले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में पहुंच जाएगा। सामान्य बारिश की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें- 

MP और UP सीमा पर चित्रकूट के जंगली इलाकों में फिर डकैतों की सुगबुगाहट, लोगों ने बताया यह कारण

CG Government Employees Strike: शासकीय कर्मचारी करेंगे आंदोलन, अनिश्चितकालीन हड़ताल भी

Korba Ajgar Snake: ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर को बनाया बंधक, देखिए फिर क्या हुआ?

University Result: क्यों नहीं बढ़ रहा यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाओं का औसत परिणाम?

CG News: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पढ़िए छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी खबरें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article