MP/CG Budget 2023 : आज पेश होगा एमपी का पहला ई-बजट, लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान, विपक्ष रखेगी कटौती प्रस्ताव, कुछ मिलेगा या टूटेगी आस

MP/CG Budget 2023 : MP/CG बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। जिसमें एमपी की शिवराज सरकार अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। आपको बता दें इस बार का बजट पेपरलेस होने वाला है। आपको बता दें वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा आज सदन में पेपरलेस बजट पेश करेंगे। इसके लिए सभी विधायकों को टेबलेट दिए जाएंगे। हालांकि इस नवाचार पर विरोधी पार्टी ने विरोध जताया है। उनके अनुसार इस नवाचार को शुरू करने से पहले सरकार को सभी विधायकों को ट्रेनिंग देनी चाहिए थी। तो वहीं छत्तीसगढ़ में भी आज बजट पेश होना है।
बजट पेश होने के पहले एमपी के वित्त मंत्री ने कही ये बात
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज जो बजट पेश होगा वो जनता के हित में होगा और जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए ये बजट पेश किया जाएगा। सर्वस्पर्शी बजट है, सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। निश्चित रूप से ये एक विकास का बजट है, इससे प्रदेश हमारा आगे बढ़ेगा। आप बता दें कि शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट आज विधानसभा में पेश होगा। पहली बार मध्यप्रदेश में ई-बजट लाया जाएगा। बजट को देखने, पढ़ने के लिए विधायकों को विधानसभा की ओर से टैबलेट दिए जाएंगे। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
दो साल पहले पढ़ा गया था ई—बजट — MP/CG Budget 2023
आपको बता दें, इससे पहले साल 2021 में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट भाषण टैबलेट के माध्यम से ही पढ़ा था। आपको बता दें अब ई—बजट पर ही सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि सरकार योजनाओं के नाम पर फिजूलखर्ची कर रही है। इसलिए सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों द्वारा कटौती प्रस्ताव रखे जाएंगे।
इस बार बजट ज्यादा होने की उम्मीद — MP/CG Budget 2023
जानकारों की मानें तो इस साल के बजट में पिछले साल की अपेक्षा सरकार बजट में 50 हजार करोड़ का इजाफा कर सकती है। यानि इस बार जो अनुमान लगाया जा रहा है उसके अनुसार सरकार साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है। जिसमें विशेष रूप से किसानों को ध्यान में रखा गया है। इसके अलावा युवा और महिला वर्ग को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें सबसे महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना को लेकर शिवराज सरकार पहले ही संकेत दे चुके हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से होगी। इसमें ढाई लाख रुपये से कम इनकम ग्रुप वाले परिवारों की महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। जून महीने से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में यह रकम डाली जाएगी। इस योजना पर पांच साल में 60,000 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। ऐसे में साफ है कि बजट 2023 का बड़ा हिस्सा महिलाओं को समर्पित होगा। इसी तरह किसानों और युवा वर्ग के लिए भी नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती।
स्टांप ड्यूटी में राहत की आस – MP/CG Budget 2023
आपको बता दें एमपी एक ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। तो वहीं स्टांप ड्यूटी भी यहां अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा चुकानी पड़ती है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों पर यदि सरकार अपने हिस्से का टैक्स कम करती है तो जनता के लिए इससे बड़ी राहत मिल सकती है। इसलिए माना जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों की निगाहें भी बजट की ओर लगी हैं। वित्त मंत्री के पिटारे से इनके लिए क्या निकलता है। इसी पर सभी की निगाहें होगी।