MP Cabinet Meeting के लिए सजा महेश्वर: अहिल्या फोर्ट की थीम पर डोम तैयार, CM और मंत्रियों को परोसी जाएंगी ये स्पेशल डिश

MP Cabinet Meeting Maheshwar: अहिल्या फोर्ट की थीम पर डोम तैयार, CM और मंत्रियों को परोसी जाएंगी ये स्पेशल डिश

MP Cabinet Meeting के लिए सजा महेश्वर: अहिल्या फोर्ट की थीम पर डोम तैयार, CM और मंत्रियों को परोसी जाएंगी ये स्पेशल डिश

MP Cabinet Meeting Maheshwar: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने 24 जनवरी को होने वाली अपनी कैबिनेट बैठक को महेश्वर में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह बैठक लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर पहली बार महेश्वर में हो रही है। महेश्वर में मुख्यमंत्री और मंत्री चार घंटे तक रुकेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक स्थल के पास एक हेलीपैड भी तैयार किया गया है। यह पहली बार है जब निमाड़ क्षेत्र के महेश्वर में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है।

अहिल्या किले के तर्ज पर डोम तैयार

publive-image

नर्मदा रिट्रीट कैंपस में एक विशाल डोम तैयार किया गया है, जहाँ कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में शामिल मंत्रियों को मालवी और निमाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें दाल बाफले, चूरमा लड्डू, दाल पानिए, बेसन गट्टे की सब्जी और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल होंगे। यह भी माना जा रहा है कि इस बैठक में धार्मिक नगरों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को मंजूरी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: MP NEWS: MP के 17 शहरों में होगी शराबबंदी, Mohan सरकार के फैसले पर क्या बोलीं Uma Bharti?

982 करोड़ की सिंचाई परियोजना की रखेंगे सौगात

महेश्वर, मध्य प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक का साक्षी बनने जा रहा है। 24 जनवरी को, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के सदस्य यहां एक बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। यह परियोजना लगभग 982 करोड़ रुपये की है, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

यह भी पढ़ें: इंदौर में BJP नेता के घर में घुसा तेंदुआ: छतों पर कूदता-फांदता रहा, 3 घंटे दहशत में रहे कॉलोनीवासी

123 गांवों को मिलेगा फायदा

महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर खरगोन जिले के महेश्वर, धार जिले के पीथमपुर और इंदौर जिले के मऊ तहसील के 123 ग्रामों के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का जल उपलब्ध होगा, जिससे उनकी खेती की उपज में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article