Advertisment

MP Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में आज नारी शक्ति मिशन लॉन्च करेगी मोहन सरकार, धार्मिक शहरों समेत ले सकती है बड़े फैसले

MP Cabinet Meeting: मध्यप्रदेश के महेश्वर में आज 24 जनवरी को CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।

author-image
Shashank Kumar
MP Cabinet Meeting

MP Cabinet Meeting: मध्यप्रदेश के महेश्वर में आज 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह ऐतिहासिक बैठक देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित की गई है। बैठक नर्मदा किनारे स्थित नर्मदा रिट्रीट में आयोजित की जाएगी, जिसे अहिल्याबाई किले की थीम पर सजाया गया है।

Advertisment

आज महेश्वर की कैबिनेट बैठक में मोहन यादव सरकार मां अहिल्याबाई के नाम पर नारी शक्ति मिशन लॉन्च करने का ऐलान करेगी। इसके अलावा प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी के निर्णय पर भी मुहर लगेगी। इस बैठक में उन 17 शहरों के नाम तय होंगे, जहां 1अप्रैल से देसी- विदेशी शराब और बार के लाइसेंस पर पाबंदी लगेगी।

03.15 PM

  • महू स्थित भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय के विधि संकाय और आधार भूत संरचनाओं के लिए 25 हजार करोड़ की राशि देने की घोषणा। इसे विधि सेंटर आफ एक्सीलेंस के हिसाब से विकसित किया जाएगा।
  • विशेष परिस्थितियों में मंत्री अपने विभाग के तबादले कर सकेंगे। इसमें विधिवत रुप से ट्रांसफर पॉलिसी बाद में आएगी, लेकिन फिलहाल विभागों के मंत्री इसपर
  • कल्याणी विभागों को विस्तारित रूप से स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रावधान जारी रहेगा।
  • 2 लाख किसानों को 5 से 7 हॉर्स पावर की मशीनों के लिए 10 प्रतिशत की राशि देने पर पंप फ्री दिए जाएंगे।
  • भोपाल में बावड़िया कला पर 180 करोड़ की लागत से नया सेतू मिलेगा।
  • पहले चरण में 17 धार्मिक स्थलों के नगर नगर पालिका, नगर पंचायत की दुकाने बंद होंगी। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कन्या योजना जारी रहेगी।

03.00 PM

मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। इसके बाद सीएम यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में लिए गए अहम फैसले सुना रहे हैं।

Advertisment

publive-image

02.30 PM

महेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की बैठक जारी है। इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।

mohan cabinet

01.22 PM

महेश्वर में सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ नर्मदा घाट पर नर्मदा पूजन किया। इसके बाद सीएम नर्मदा किनारे स्थित नर्मदा रिट्रीट में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

MP Cabinet Meeting

01.11 PM

महेश्वर में सीएम मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों की अगवानी मां अहिल्याबाई के मायके पक्ष के राजेंद्र शिंदे और रिचर्ड होल्कर ने की। बता दें, राजेंद्र शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष हैं, वहीं रिचर्ड होल्कर, होल्कर वंश से ताल्लुक रखते हैं।

Advertisment

MP Cabinet

17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी पर फैसला

बैठक (MP Cabinet Meeting) में प्रदेश के 17 प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों में शराबबंदी लागू करने पर फैसला लिया जाएगा। यह कदम राज्य को धार्मिक स्थलों पर नशामुक्ति की दिशा में आगे ले जाने के लिए उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस बैठक को प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इसके अलावा, नई तबादला नीति पर भी मुहर लगने की संभावना है।

अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य मंत्रियों ने बैठक से पहले अहिल्याबाई किले में पहले अहिल्याबाई को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकका आयोजन विशेष रूप से 100/100 आकार के डोम में किया गया है, जो पूरी तरह से अहिल्याबाई किले की थीम पर आधारित है।

Advertisment

कैबिनेट बैठक की समय सारणी

कैबिनेट बैठक

नर्मदा रिट्रीट को विशेष रूप से सजाया गया

नर्मदा रिट्रीट कैंपस में एक विशाल डोम तैयार किया गया है, जहाँ कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में शामिल मंत्रियों को मालवी और निमाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें दाल बाफले, चूरमा लड्डू, दाल पानिए, बेसन गट्टे की सब्जी और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल होंगे।

यह भी माना जा रहा है कि इस बैठक में धार्मिक नगरों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को मंजूरी दी जा सकती है। इस आयोजन का उद्देश्य महेश्वर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है

982 करोड़ की सिंचाई परियोजना की रखेंगे सौगात

महेश्वर, मध्य प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक का साक्षी बनने जा रहा है। 24 जनवरी को, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के सदस्य यहां एक बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। यह परियोजना लगभग 982 करोड़ रुपये की है, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

123 गांवों को मिलेगा फायदा

महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर खरगोन जिले के महेश्वर, धार जिले के पीथमपुर और इंदौर जिले के मऊ तहसील के 123 ग्रामों के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का जल उपलब्ध होगा, जिससे उनकी खेती की उपज में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

 

ये भी पढ़ें: Mahakumbh में‌ शबनम शेख ने लगाई आस्था की डुबकी : जगतगुरू परमहंस आचार्य बोले- समाज को जोड़ती‌ हैं ऐसी बेटियां

MP Cabinet Meeting CM Mohan Yadav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें