Advertisment

अस्पतालों को जल्द मिलेंगे डॉक्टर: कैबिनेट में 607 पदों पर सीधी भर्ती, 46491 नए पदों की स्वीकृति, बिजली सब्सिडी भी मंजूर

Mohan Cabinet Decisions: अस्पतालों को जल्द मिलेंगे डॉक्टर, कैबिनेट ने 660 पदों पर सीधी भर्ती, 46451 नए पदों की स्वीकृति

author-image
Preetam Manjhi
अस्पतालों को जल्द मिलेंगे डॉक्टर: कैबिनेट में 607 पदों पर सीधी भर्ती, 46491 नए पदों की स्वीकृति, बिजली सब्सिडी भी मंजूर

Mohan Cabinet Decisions: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद आज मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

Advertisment

कैबिनेट में निर्णय हुआ है कि प्रदेश में प्रमोशन न होने पर स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के खाली पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार के लिए सरकार ने ऐसे करीब 607 प्रमोशन वाले पदों को सीधी भर्ती से भरने का निर्णय लिया है।

वहीं 46491 नए पदों का सृजन कर उसमें भर्ती करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा बिजली सब्सिडी के लिए 24420 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

Advertisment

इसके साथ ही कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई दी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1800441086416241053

प्रमोशन वाले पदों को सीधी भर्ती से भरने का निर्णय

कैबिनेट में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अस्पतालों में खाली पदों की भर्ती का प्रस्ताव लाया गया था जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे में प्रमोशन वाले पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा।

24420 करोड़ की बिजली सब्सिडी मंजूर

कैबिनेट में किसानों के हित में बिजली पर 24420 करोड़ की सब्सिडी दिए जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ये सब्सिडी अलग-अलग वर्ग के लोगों को दे रही है।

Advertisment

Mohan-Cabinet-Decisions

घरेलू उपभोक्ताओं को 6 हजार करोड़ की सब्सिडी मिलती है। वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को 13 हजार करोड़ और SC, ST के किसानों को 5 हजार करोड़ की सब्सिडी मंजूर की गई है।

प्रदेश के 3 विश्वविद्यालयों को उच्च शिक्षा से किया संबद्ध

कैबिनेट में प्रदेश के 3 विश्वविद्यालयों को उच्च शिक्षा से संबद्ध करने का निर्णय लिया है। जिनमें रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय सागर, तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना और क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन के विवि को उच्च शिक्षा विभाग से संबद्ध करते हुए सुविधाएं देने के लिए कहा गया है।

गोवंश की सुरक्षा को लेकर निर्णय

Mohan-Cabinet-Decisions

गोवंश रक्षा वर्ष के रूप में यह साल घोषित किया है। इसमें गोशालाओं को उन्नत करने, सड़क पर घूमने वाले गो‌वंशों को गोशाला तक पहुंचाना, बीमार होने वाले गोवंश का इलाज करवाना और घायल गोवंश को अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

Advertisment

वन्य प्राणी बोर्ड की भी होगी बैठक

आपको बता दें कि दोपहर 1 बजे मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक भी होगी, जिसमें वन अभ्यारण्य और वन महकमे से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में केंद्र सरकार को भेजे प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhopal News: आम लोगों को छोड़ो डॉक्टर भी हो रहे तंत्र-मंत्र का शिकार, 51 तोला सोना और 31 लाख लेकर तांत्रिक फरार

Advertisment
चैनल से जुड़ें