/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mp-1-6.jpg)
भोपाल। MP Cabinet Big Decision मदिरापान करने वालों के लिए एक झटका देने वाली खबर है। रविवार को हुए कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया। जिसके तहक अब प्रदेश में संचालित सभी अहातों को बंद किया जाएगा। इतना हीं नहीं अब बार में बैठकर भी लोग मदिरा पान नहीं कर पाएंगे। इसे प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा इस बात की जानकारी मीडिया को दी गई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शराब सेवन को हतोत्साहित करने की दिशा मे राज्य की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
और कौन से फैसले हुए — MP Cabinet Big Decision
आपको मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में कैबिनेट की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में शराब सेवन को हतोत्साहित करने की दिशा मे राज्य की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
कैबिनेट ने प्रदेश में संचालित सभी अहातों को बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही शॉप बार पर मदिरापान की सुविधा खत्म करने व शराब दुकान पर सिर्फ शराब की बिक्री करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
दायरा 50 मीटर से बढ़कर हुआ 100 MP Cabinet Big Decision
एक और फैसले के अंतर्गत अभी तक शराब दुकानों को किसी भी शैक्षणिक संस्थान से 50 मीटर के दायरे के बाहर खोला जा सकता है। लेकिन अब इसमें भी परिवर्तन किया गया है। जी हां अब इसकी दूरी को बढ़ा दिया गया है। यानि अब शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों से भी शराब दुकानों की दूरी को 50 से बढ़ाकर 100 मीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बढ़ाई जाएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us