Advertisment

विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव: 5.31 लाख मतदाताओं के हाथ 35 प्रत्याशियों की किस्मत, जानें जातिगत समीकरण और सीटों का इतिहास

MP BY Election Budhni Vijaypur: विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव, 5.31 लाख मतदाताओं के हाथ 35 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

author-image
Rohit Sahu
विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव: 5.31 लाख मतदाताओं के हाथ 35 प्रत्याशियों की किस्मत, जानें जातिगत समीकरण और सीटों का इतिहास

MP BY Election Budhni Vijaypur: मध्य प्रदेश की 2 विधानसभा सीट पर आज वोटिंग होनी है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुल 5,31,616 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने मतदाताओं से स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। विजयपुर में 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,54,817 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 2 लाख 76 हजार 604 सामान्य मतदाता हैं।

Advertisment
बुधनी में मतदाताओं की संख्या

सीहोर जिले के बुधनी में उपचुनाव (Budhni By Election) के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2 लाख 76 हजार 604 सामान्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 1 लाख 43 हजार 197 पुरुष और 1 लाख 33 हजार 401 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 195 सेवा मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

विजयपुर में 2.54 लाख मतदाता

विजयपुर में उपचुनाव (Vijaypur By Election) के लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 2.54 लाख मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 2.54 लाख सामान्य मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1.33 लाख और महिला मतदाता 1.21 लाख हैं। इसके अलावा, 103 सेवा मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुचारू मतदान कराने के लिए 2 हजार 760 अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा, करीब 1500 सशस्त्र बल, 1500 जिला पुलिस बल तथा पर्याप्त संख्या में होमगार्ड एवं विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

Advertisment
कहां कितने प्रत्याशी

दोनों विधानसभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विजयपुर में 12 प्रत्याशी, जिनमें 10 पुरुष और 2 महिलाएं हैं, जबकि बुधनी में 23 प्रत्याशी, जिनमें 21 पुरुष और 2 महिलाएं हैं, अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि दोनों ही जगहों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।

बुदनी में 20 कैंडिडेट मैदान में

1.रमाकांत भार्गव- बीजेपी
2.राजकुमार पटेल- कांग्रेस
3.अर्जुन आर्य- सपा
4.अजय सिंह राजपूत- करणी सेना
5.आनंद कुमार श्याम- राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
6.धर्मेंद्र सिंह पंवार- राइट टू रिकॉल पार्टी
7.राम प्रसाद पटेल- क्रांति जनशक्ति पार्टी
8.साधना उईके- भारत आदिवासी पार्टी
9.निर्दलीय- 12 उम्मीद्वार

विजयपुर में 11 चेहरे मैदान में

1.वन मंत्री रामनिवास रावत- बीजेपी
2.मुकेश मल्होत्रा- कांग्रेस
3.नेतराम सहरिया- भारत आदिवासी पार्टी
4.भारती पचौरी- आजाद समाजवादी पार्टी (कांशीराम)
5.मंजू आदिवासी- राष्ट्रीय जन आवास पार्टी
6.निर्दलीय उम्मीद्वार- 6

Advertisment
बुधनी में जातीगत समीकरण और इतिहास
बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। यह सीट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। भाजपा ने रमाकांत भार्गव को और कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। पटेल किरार समाज से आते हैं, जो यहां का निर्णायक वोट बैंक माना जाता है। भाजपा विकास के मुद्दे पर जोर दे रही है, जबकि कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए जनता से वोट मांग रही है। बुधनी में 1957 से अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं। इसमें 11 बार भाजपा और 5 बार कांग्रेस चुनाव जीती है। एक बार 1962 में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
विजयपुर के जातीगत समीकरण और इतिहास

विजयपुर में आदिवासी वोटर्स की संख्या 60,000 से अधिक है, जिनमें सहरिया जनजाति के अलावा कुशवाह, धाकड़ और गुर्जर वोटर्स भी शामिल हैं। विजयपुर में अब तक 15 चुनाव हुए हैं, जिनमें से कांग्रेस ने 9 और भाजपा ने 6 चुनाव जीते हैं। भाजपा काम के मुद्दे पर जोर दे रही है, जबकि कांग्रेस कुपोषण, गरीबी और विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Mp by-election caste strategy bjp congress tribal vote focus madhya pradesh tribal voters caste dynamics mp by-elections tribal voter influence mp elections bjp congress electoral strategy decisive tribal vote mp political caste equations mp बुधनी में मतदान विजयपुर उपचुनाव
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें