Bjp Star Pracharak List 2020 : 30 स्टार प्रचारकों लिस्ट जारी,सिंधिया का नाम 10वें नंबर पर, कांग्रेस ने ली चुटकी
भोपाल। भाजपा ने आज मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में कुल 30 नाम हैं। स्टार प्रचारकों bjp star pracharak list 2020 की सूची से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के उपचुनाव में प्रचार करने नहीं आएंगे। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में जिन स्टार प्रचारकों का नाम सूची में शामिल किया गया है उसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा दुष्यंत कुमार गौतम, विनय सहस्त्रबुद्धे, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, कैलाश विजयवर्गीय, धर्मेंद्र प्रधान, उमा भारती, ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाए गया।
इनके नाम शामिल
स्टार प्रचारकों की सूची में नंदकुमार सिंह चौहान, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, ओम प्रकाश धुर्वे, सुधीर गुप्ता, कृष्ण मुरारी मोघे, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रभात झा, सत्यनारायण जटिया, लाल सिंह आर्य, सुहास भगत, हितानंद शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, जगदीश देवड़ा, कमल पटेल, यशोधरा राजे सिंधिया, जय भान सिंह पवैया और उमाशंकर गुप्ता के नाम है। बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट से साध्वी प्रज्ञा का नाम गायब है।
ये है टॉप- 5 स्टार प्रचारक
बीजेपी की ओर से जारी की गई उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 30 बीजेपी के कद्दावर नेताओं के नाम हैं। इसमें पहला नाम बीजेपी प्रदेश विष्णु दत्त शर्मा का नाम है। जबकि दूसरे नंबर पर शिवराज सिंह चौहान हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम है। विनय सहस्त्रबुद्धे का नाम चौथे नंबर हैं, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम है।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का एक भी समर्थक शामिल नहीं , ख़ुद सिंधिया का नाम 10 वे नंबर पर…
कल डिजिटल रथ से भी ग़ायब थे।
कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे।
क्या हालत हो गयी भाजपा में ?
भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी ग़ायब ? pic.twitter.com/OmMvf6CdET
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) October 14, 2020
कांग्रेस ने चुटकी ली
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का 10 वें स्थान पर नाम होने से कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का एक भी समर्थक शामिल नहीं , ख़ुद सिंधिया का नाम 10 वे नंबर पर। कल डिजिटल रथ से भी ग़ायब थे। कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे। क्या हालत हो गयी भाजपा में ? भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी ग़ायब ?