MP By Election 2020: कांग्रेस के उम्मीदवार तय, कमलनाथ AICC को भेजेंगे सूची

MP By Election 2020: कांग्रेस के उम्मीदवार तय, कमलनाथ AICC को भेजेंगे सूची

भोपाल. मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ AICC को नामों की सूची भेजेंगे। 12 सीटों पर सिंगल नाम और 15 सीटों पर 2 से 3 नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ सीटों पर पार्टी जाति समीकरणों को लेकर उलझ गई है और उस पर मंथन करने के बाद पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी।

ये होंगे प्रत्याशी!

  • मेहगांव से राकेश सिंह चतुर्वेदी का नाम
  • भांडेर से फूल सिंह बरैया का नाम तय
  • सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू का नाम
  • हाटपिपालिया से राजेंद्र सिंह बघेल
  • आगर से विपिन वानखेड़े
  • बमौरी से केएल अग्रवाल
  • सुवासरा से राकेश पाटीदार
  • पोहरी से हरीवल्लभ शुक्ला
  • दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर
  • ग्वालियर से सुनील शर्मा
  • भांडेर से फूलसिंह बरैया
  • गोहद से रामनारायण सिंह
  • मुरैना से राकेश मावई
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article