एमपी उपचुनाव 2020 : सरकार बनाने के लिए किस पार्टी को चाहिए कितनी सीट, किसके पास है कितने विधायक, देखेें लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से उपचुनाव जारी है। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में कुल 26.60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के 7 दिन बाद यानि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। मध्य प्रदेश में अभी तक कुल कितने विधायक है और कितने सीटों पर उपचुनाव हो रहें है और भाजपा कांग्रेस के पास कुल विधायक है ये सब जानकारी आप हम आप को दे रहें है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा के गणित पर एक नजर
कुल विधानसभा सीट 230 है और बहुमत के लिए 116 सीट की आवश्यकता है। कोई भी राजनैतिक दल या गठबंधन विधानसभा की 116 या उससे ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बना सकता है।,लेकिन हाल ही कांग्रेस के और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। अब 230 सदस्यों वाली विधानसभा में 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दमोह विधायक राहुल लोधी के इस्तीफे के बाद अब बहुमत के लिए अब 115 विधायक चाहिए होंगे। ऐसे में भाजपा को सरकार बनाने के लिए करीब 8 विधायकों की दरकार है तो कांग्रेस को 28 सीटें चाहिए होंगी।
जनिए मध्य प्रदेश में अभी की क्या है स्थिति?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 107 विधायक है जब कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास 87 विधायक है। वही बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के पास 2 विधायक है एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 1 तो अन्य और निर्दलीय विधायक 4 है। उपचुनाव के लिए 28 सीटें रिक्त थी जिनपर आज मतदान हो रहा है। एक सीट पर दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया,जिसके बाद से ये सीट खाली हो गई है।
इन 28 सीटों पर हो रहा है उपचुनाव
मुरैना, मेहगांव ,ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर, डबरा, बमोरी, अशोक नगर,अम्बाह, पोहारी , भांडेर , सुमावली , करेरा, मुंगावली ,गोहद ,दिमनी,जौरा ,सुवासरा, मान्धाता , सांवेर ,आगर , बदनावर, हाटपिपल्या , नेपानगर सांची ,मलहरा, अनूपपुर, ब्यावरा, सुरखी पर उपचुनाव हो रहें है। गौरतलब है कि जौरा, आगर और ब्यावरा विधानसभा सीट पर 3 विधायकों का असामयिक निधन हो चुका है एवं अन्य 25 कांग्रेस विधायकों ने भाजपा में सदस्यता ले ली। इसके बाद प्रउेश की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहें है।