MP Budget 2023 Live : बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, लाड़ली बहना योजना बनेगी बड़ा चुनावी हथियार

MP Budget 2023 Live आज से एमपी में बजट शुरू हो रहा है। इसके लिए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा jagdesh devsda विधानसभा पहुंच गए हैं। साथ ही अब वे अपना बजट पेश कर रहे हैं। आपको बता दें इसके पहले 10 बजे से सीएम cm विधानसभा स्थित सीएम कार्यालय में मंत्रियों के साथ मीटिंग ली। ऐसा माना जा रहा है कि शिवराज के आखिरी बजट में लाड़ली बहना योजना ladli Bahna Yojna एक बड़ा हथियार होगी। जिससे महिलाओं को साधने की कोशिश की जाएगी। लेकिन आपको बता दें महीने की शुरूआत में बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों से महिलाओं का मन तो बिगड़ा है। लेकिन बजट में ऐसा क्या खास होगा जिससे इनके मूड बदला जाएगा।
लाड़ली बहना योजना बनेगी मास्टर स्ट्रोक — MP Budget 2023 Live
लाडली बहना योजना बड़ा चुनावी हथियार, महिलाओं के कम ब्याज पर कर्ज आपको बता दें बीते कुछ दिनों पहले ही सीएम शिवराज द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का ऐलान करके उसमें अमल में लाया जा रहा है। 8 मार्च से इसकी शुरूआत हो रही है। लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कर चुके हैं। आपको बता दें इसे विधानसभा चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इतना ही नहीं करीब 45 लाख महिलाओं का कारोबार बढ़ाने के लिए कम ब्याज पर कर्ज दिलाने का ऐलान बजट में हो सकता है।
87 हजार नई भर्तियों के लिए यूथ बजट — MP Budget 2023 Live
आपको बता दें ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि इस बार चाइल्ड बजट की तरह यूथ बजट भी लाया जा सकता है। यानि आने वाले सात महीने में 87 हजार नई भर्तियों के लिए ध्यान में रखते हुए सरकार 4 हजार करोड़ रुपए का बजट ला सकती है।
स्टांप ड्यूटी में छूट — Stamp Duty MP Budget 2023 Live
आपको बता दें युवाओं और महिलाओं के साथ—साथ गरीब लोगों को घर खरीदने के सपनों को लेकर भी कुछ राहत दी जा सकती है। जिसमें EWS (गरीब वर्ग ) घरों को स्टाम्प ड्यूटी से छूट दी जा सकती है।
दो साल पहले पढ़ा गया था ई—बजट — MP Budget 2023 Live
आपको बता दें, इससे पहले साल 2021 में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट भाषण टैबलेट के माध्यम से ही पढ़ा था। आपको बता दें अब ई—बजट पर ही सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि सरकार योजनाओं के नाम पर फिजूलखर्ची कर रही है। इसलिए सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों द्वारा कटौती प्रस्ताव रखे जाएंगे।
इस बार बजट ज्यादा होने की उम्मीद —MP Budget 2023 Live
जानकारों की मानें तो इस साल के बजट में पिछले साल की अपेक्षा सरकार बजट में 50 हजार करोड़ का इजाफा कर सकती है। यानि इस बार जो अनुमान लगाया जा रहा है उसके अनुसार सरकार साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है। जिसमें विशेष रूप से किसानों को ध्यान में रखा गया है। इसके अलावा युवा और महिला वर्ग को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें सबसे महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना को लेकर शिवराज सरकार पहले ही संकेत दे चुके हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से होगी। इसमें ढाई लाख रुपये से कम इनकम ग्रुप वाले परिवारों की महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। जून महीने से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में यह रकम डाली जाएगी। इस योजना पर पांच साल में 60,000 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। ऐसे में साफ है कि बजट 2023 का बड़ा हिस्सा महिलाओं को समर्पित होगा। इसी तरह किसानों और युवा वर्ग के लिए भी नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती।
स्टांप ड्यूटी में राहत की आस MP Budget 2023 Live
आपको बता दें एमपी एक ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। तो वहीं स्टांप ड्यूटी भी यहां अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा चुकानी पड़ती है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों पर यदि सरकार अपने हिस्से का टैक्स कम करती है तो जनता के लिए इससे बड़ी राहत मिल सकती है। इसलिए माना जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों की निगाहें भी बजट की ओर लगी हैं। वित्त मंत्री के पिटारे से इनके लिए क्या निकलता है। इसी पर सभी की निगाहें होगी।