घूस लेते आरक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त ने कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, इस मामले में कर रहा था पैसे की मांग

MP Bribe Case: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। आए दिन अलग-अलग विभागों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की रिश्वतखोरी के मामले उजागर हो रहे हैं।

MP Bribe Case

MP Bribe Case: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। आए दिन अलग-अलग विभागों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की रिश्वतखोरी के मामले उजागर हो रहे हैं। ताजा मामला मंदसौर का है, जहां उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जमानत के बदले मांगी थी रिश्वत

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मंदसौर (MP Bribe Case) के भानपुरा थाना में लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल मुकेश चौहान को रंगे हाथों पकड़ लिया है।

मामले में जिस व्यक्ति से रिश्वत की मांग की गई उसने कहा है कि उसके भाई की जमानत की लिखा-पढ़ी के बदले में आरक्षक द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। फरियादी का नाम पप्पू सिंह बताया जा रहा है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: MP Bribery News: पटवारी को पकड़ने बिछाया जाल, 30,000 रुपए लेते रंगे हाथों धर दबोचा

पप्पू सिंह ने दी जानकारी

बता दें, मानपुरा गांव के निवासी पप्पू सिंह सौंधिया, पिता मानसिंह सौंधिया ने लोकायुक्त में बताया था कि उसके भाई ईश्वर सिंह और तूफान सिंह व बंशीलाल के खिलाफ भानपुरा थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद सभी के जमानत की लिखा-पढ़ी के बदले में आरोपी हेड कांस्टेबल ने 15 हजार रुपए की मांग पप्पू सिंह से की थी। 

इसके (MP Bribe Case) शिकायत का सत्यापन प्रभारी एसपी राजेश पाठक ने डीएसपी सुनील तालान से कराया, जहां पप्पू सिंह की शिकायत सही पाई गई। इसके आधार पर 16 दिसंबर को टीम ने छापा मारा तो रुपए देते हुए लोकायुक्त की टीम ने कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा और कार्रवाई करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Principle Takes Bribe: सरकारी बंगले में रिश्वत के नोट गिन रहे थे प्रिंसिपल, अचानक पहुंची लोकायुक्त टीम, झुका लिया सिर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article