MP Board Exam 2024: एमपी बोर्ड ने जारी ​किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबिल, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

MP Board 10th-12th Exam 2024 Time Table: एमपी बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 में 10वीं-12वीं बोर्ड का टाइम टेबिल जारी कर दिया है।

MP Board Exam 5th-8th New Rules : MP में 5वीं, 8वीं परीक्षा के नियम बदले, फेल हुए तो होगा ये, नियम इसी साल से लागू

भोपाल। MP Board 10 th-12th Exam 2024 Time Table:  मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। जहां माध्यमिक शिक्षा मंडल यानि एमपी बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 में 10वीं-12वीं बोर्ड का टाइम टेबिल जारी कर दिया है। आपको बता दें इस साल विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए बोर्ड द्वारा सात महीने पहले ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं कब से शुरू हो रही हैं।

इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जो टाइम टेबिल जारी किया गया है उसके अनुसार साल फरवरी 2024 में इन कक्षाओं के पेपर शुरू हो जाएंगे। जिसमें कक्षा 10 वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2024 से तो वहीं कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 से शुरू होंगी।

[caption id="attachment_242282" align="alignnone" width="454"]mp-board-exam-2024-mp-board-exam-2024-Time-Table-mp-board-mp-breaking-news-mp-hindi-news एमपी बोर्ड ने जारी ​किया 10वीं-12वीं बोर्ड का टाइम टेबिल, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम[/caption]

10वीं बोर्ड का टाइम टेबिल

सोमवार- 5 फरवरी 2024 - हिंदी
बुधवार- 7 फरवरी 2024 - उर्दू
शुक्रवार - 9 फरवरी 2024 - संस्कृत
मंगलवार - 13 फरवरी 2024 - गणित
गुरुवार - 15 फरवरी 2024 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
सोमवार - 19 फरवरी 2024 - अंग्रेजी
गुरुवार - 22 फरवरी 2024 - विज्ञान
सोमवार - 26 फरवरी 2024 - सामाजिक विज्ञान
बुधवार - 28 फरवरी 2024 - NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

mp-board-exam-2024-mp-board-exam-2024-Time-Table-mp-board-mp-breaking-news-mp-hindi-news

12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबिल

मंगलवार- 6 फरवरी 2024 - हिंदी
गुरुवार- 08 फरवरी 2024 - अंग्रेजी
शनिवार - 10 फरवरी 2024 - ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
सोमवार - 12 फरवरी 2024 - फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंव फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
मंगलवार - 13 फरवरी 2024 - मनोविज्ञान
गुरुवार - 15 फरवरी 2024 - बायोटेक्नालॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
शुक्रवार - 16 फरवरी 2024 - बायलॉजी
शनिवार - 17 फरवरी 2024 - इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
मंगलवार - 20 फरवरी 2024 - संस्कृत
बुधवार - 21 फरवरी 2024 - केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्यन, एलीआफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग पेटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान।
शुक्रवार - 23 फरवरी 2024 - समाज शास्त्र
मंगलवार - 27 फरवरी 2024 - मेथमेटिक्स
बुधवार - 28 फरवरी 2024 - NSFQ के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
गुरुवार - 29 फरवरी 2024 - राजनीति शास्त्र
शनिवार - 02 मार्च 2024 - भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य
सोमवार - 04 मार्च 2024 - कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
मंगलवार - 05 मार्च 2024 - उर्दू, मराठी

MP Board Exam 2024, MP Board Exam 2024 Time Table, MP Board 10th-12th Exam Date Decleared, hindi news, mp breaking news, MP Board 10th-12th Exam date 2023, MP Board 10th-12th Exam Time Table 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article