MP Board Paper Leak Update : एमपी बोर्ड पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, वीडियो में बताया लीक पेपर असली है या नकली

MP Board Paper Leak Update : एमपी बोर्ड पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, वीडियो में बताया लीक पेपर असली है या नकली mp-board-paper-leak-update-big-disclosure-of-crime-branch-in-mp-board-paper-leak-case-the-leaked-paper-told-in-the-video-is-real-or-fake-pds

MP Board Paper Leak Update : एमपी बोर्ड पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, वीडियो में बताया लीक पेपर असली है या नकली

भोपाल। MP Board Paper Leak Update  एमपी बोर्ड पेपर लीक मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसा जिस टेलीग्राम ग्रुप से पेपर लीक हुए हैं उसमें 36 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हैं। इतना ही पुलिस ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि जो भी पेपर इसमें वायरल किए गए हैं वे या तो पुरानी साल के पेपर हैं या उसमें मुख्य पृष्ट को बदलकर अंदर दूसरे सालों के पेपर लगाए गए हैं। इस पूछंताछ में बड़ा खुलासा ये हुआ है कि इसमें जो भी पेपर बेचे गए हैं वे सभी मॉडल पेपर थे। इस गिरोह के चारों सदस्यों की गिरफ्तार के बाद और भी खुलासे होंगे।

आपको बता दें आज यानि शनिवार को भोपाल पुलिस द्वारा गैंग के mp breaking news सदस्यों की गिरफ्तारी की गई थी। जिसमें पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। मामले में क्राइम ब्रांच ने की पहली गिरफ्तारी की थी। जिसमें रायसेन से आरोपी कौशिक दुबे को गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में पुलिस ने छापे मार कर इन लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें खंडवा से भी एक आरोपी को हिरासत मे लिया गया। आपको बता दें रायसेन और खंडवा के आरोपी दोनों परिचित थे। जिसमें से रायसेन, खंडवा के अलावा दो और आरोपी की तलाश जारी है। कुल चार आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जिसमें से आरोपी ने साढ़े तीन लाख की ठगी की है। जिसमें से वे एक व्यक्ति से 600 प्रति व्यक्ति लेते थे। जिनकी वसूली क्यूआर कॉर्ड से की जाती थी। टेलीग्राम से 36 हजार से ज्यादा स्टूडेंट जुड़े थे। आपको बता दें सभी फर्जी ग्रुप बंद करने के लिए क्राइम ब्रांच ने टेलीग्राम को कहा है।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-18-at-4.44.01-PM.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article