/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-Board-Result.png)
हाइलाइट्स
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए आदेश
जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
7 लाख छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक
MP Board Result:मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के छात्रों के लिए बेहद खुशी की खबर है। बता दें कि 10वीं-12वीं क्लास के छात्रों के लिए बोर्ड की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके मुताबिक 12वीं के छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। तो वहीं 10वीं कक्षा के छात्रों को भी बोनस अंक दिए जाएंगे।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1769634046621966641?s=20
जल्द जारी होगा रिजल्ट
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि हायर सेकेंडरी और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह, यानी 15 अप्रैल तक घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।
7 लाख छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/03/MP-Board-Result-4-859x485.png)
जानकारी के मुताबिक 7 लाख से ज्यादा छात्रों को (MP Board Result) बोनस अंक दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक गणित के पेपर में कुल 4 प्रश्नों में गलतियां हुईं थीं। वहीं, रसायन शास्त्र में भी कुछ प्रश्न गलत थे। जिनके बोनस अंक छात्रों को बोनस में मिलेंगे।
10वीं-12वीं रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/03/MP-Board-Result-3-859x483.png)
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाएं।
होमपेज पर 10वीं-12वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
नई स्क्रीन पर परीक्षा का रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रखें।
22 फरवरी से चल रहा मूल्यांकन
मध्य प्रदेश बोर्ड के सचिव एमडी त्रिपाठी के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन 22 फरवरी से ही चल रहा है। कुल 25 हजार शिक्षक हायर सेकेंडरी और इंटरमीडिएट दोनों की बोर्ड कॉपियों की जांच कर रहे हैं। लगभग 17 लाख कॉपियों की जांच की जा रही हैं।
50 प्रतिशत मूल्यांक हुआ पूरा
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। वहीं मंडल के मूल्यांकन का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। अब तक 50 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ है। हालांकि मंडल ने 15 अप्रैल तक का टारगेट फिक्स किया हुआ है।
गौरतलब है कि वर्तमान में 9वीं, 11वीं, 5वीं, और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं (MP Board Result) में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने की वजह से मूल्यांकन का काम धीरे चल रहा है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं-12वीं का परिणाम अप्रैल के आखिरी तक घोषित कर सकती है। बता दें कि 10वीं और 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
संबंधित खबर: MP Board Exam में 5वीं और 8वीं के पेपर बनाने में फिर हुई गलती, छात्रों को बोनस अंक देने की उठी मांग
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/03/MP-Board-Result-2-859x483.png)
इसलिए छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक
दरअसल, मूल्यांकनकर्ताओं की कमेटी ने प्रश्नों की जांच की तो पाया गया कि गणित और रसायन शास्त्र के पेपर में कुछ गलतियां पाई गईं थीं। ऐसे में छात्रों को 2 अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे। इस संबंध में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव ने मूल्यांकन करने वाले अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।
इसके साथ ही केमिस्ट्री के सेट A का प्रश्न पाठ्यपुस्तक के बाहर से प्रश्न पूछे जाने की वजह से एक बोनस अंक मिलेगा। वहीं 10वीं के छात्रों को इंग्लिश में बोनस अंक दिया जाएगा। बोर्ड (MP Board Result) ने अब इन पेपरों का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों को त्रुटि सुधार कर कॉपी जांचने के निर्देश दिए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/03/MP-Board-Result-1-829x559.png)