MP Board 2025: बोर्ड परीक्षा हो जाएगी आसान, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स जानें कैसा आएगा क्वेश्चन पेपर

MP Board Exam Pattern 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ महीने का समय बचा है। माशिमं ने प्रश्नों का पैटन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है

MP Board 2025: बोर्ड परीक्षा हो जाएगी आसान, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स जानें कैसा आएगा क्वेश्चन पेपर

MP Board Exam Pattern 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ महीने का समय बचा है। माशिमं ने प्रश्नों का पैटन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें मार्क्स के साथ हर क्वेश्चन के पैटर्न जानकारी है। इसमें हर सब्जेक्ट के प्रश्नों का पैटर्न और अंक योजना को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

10वीं के हर विषय का पेपर 75 मार्क्स का होगा। आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। 12वीं कक्षा का नॉन प्रैटिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 मार्क्स का होगा। प्रायोगिक विषयों का पेपर 70 अंक और 30 अंक प्रैक्टिकल के होंगे।

दोनों क्लास के दीर्घ उत्तरी प्रश्नों के बदले दो अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। 30 अंक के वस्तुनिष्ट प्रश्न आएंगे। सैंपल पेपर से स्कूलों में तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्री-बोर्ड परीक्षा के दिन लगेंगी क्लास

10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। स्कूलों में छात्रों को सैंपल पेपर से तैयारी कराई जा रही है। छमाही परीक्षा के बाद स्पेशल क्लास भी शुरू हो गई है। प्री-बोर्ड एग्जाम के दिन भी कक्षाएं लगाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 11वीं के स्टूडेंट्स 12वीं में सब्जेक्ट नहीं बदल सकेंगे

इस तरह रहेगा प्रश्नों का पैटर्न

12वीं में नॉन प्रैक्टिकल सब्जेक्ट

10 प्रश्नदो अंक (30 शब्द)20 अंक
4 प्रश्नतीन अंक (75 शब्द)12 अंक
4 प्रश्नचार अंक (120 शब्द)16 अंक
वस्तुनिष्ठ प्रश्न32 अंक
आंतरिक मूल्यांकन20 अंक
प्रश्नपत्र80 अंक
प्रैक्टिकल के प्रश्नपत्र70
प्रैक्टिकल30

10वीं कक्षा के प्रश्नपत्रों का पैटर्न

12 प्रश्नदो अंक (30 शब्द)24 अंक
3 प्रश्नतीन अंक (75 शब्द)9 अंक
3 प्रश्नचार अंक (120 शब्द)12 अंक
विषय का प्रश्नपत्र75 अंक
आंतरिक मूल्यांकन25 अंक
वस्तुनिष्ट प्रश्न6 अंक
रिक्त स्थानों की पूर्ति6 अंक
सही-गलत प्रश्न6 अंक
सही जोड़ी बनाओ6 अंक
एक वाक्य में जवाब6 अंक

यह भी पढ़ें-

10वीं के छात्रों के लिए ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ योजना फिर लागू, 2024 में स्कूल शिक्षा विभाग ने लगाई थी रोक

publive-image

एमपी बोर्ड की बेस्ट ऑफ फाइव योजना को फिर से लागू कर दिया गया है। इसके तहत, 10वीं बोर्ड के छह विषयों में से पांच विषयों में पास होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण माना जाएगा। पहले, अप्रैल 2024 में स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे रद्द कर दिया था, लेकिन अब इसे फिर से लागू किया गया है। अब इसे अगले सत्र के लिए फिर से लागू किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर, घर बैठे करें एग्जाम की प्रैक्टिस

एमपी बोर्ड परीक्षा में रैंडम पद्धति से तय होगा केंद्राध्यक्ष का नाम, 20 फीसदी स्टाफ रहेंगे रिजर्व

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article