MP Board 5th-8th Class Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक और QR कोड से फटाफट करें चेक

MP Board 5th 8th Class Result 2025: आज जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट, इस लिंक और QR कोड से फटाफट करें चेक

MP Board 5th-8th Class Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक और QR कोड से फटाफट करें चेक

MP Board 5th 8th Class Result

हाइलाइट्स
  • एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम घोषित।
  • कक्षा पांचवी में 92.70 प्रतिशत रहा रिजल्ट।
  • आठवीं में इंदौर संभाग और नरसिंहपुर जिला रहा अव्वल।

MP Board 5th 8th Class Result 2025: एमपी बोर्ड ने 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। डिंडोरी जिले ने कक्षा 5वीं में, जबकि नरसिंहपुर जिले ने कक्षा 8वीं में टॉप रैंक हासिल की। शहडोल संभाग ने कक्षा 5वीं में और इंदौर संभाग ने कक्षा 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • कक्षा 5वीं का परिणाम: 92.70% (पिछले वर्ष 90.97% की तुलना में 1.73% की वृद्धि)
  • कक्षा 8वीं का परिणाम: 90.02% (पिछले वर्ष 87.71% की तुलना में 2.31% की वृद्धि)

MP Board 5th 8th Class Result 2025: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • स्टेप 1: राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर 'एग्जामिनेशन रिजल्ट' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: कक्षा 5वीं या 8वीं के लिंक का चयन करें।
  • स्टेप 4: अपना रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज करें।
  • स्टेप 5: सबमिट बटन दबाकर अपना स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।

टॉप परफॉर्मिंग संभाग एवं जिले

कक्षा 5वीं में 

शीर्ष 5 संभाग

  • शहडोल
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • इंदौर
  • जबलपुर

शीर्ष 5 जिले

  • डिंडोरी
  • नरसिंहपुर
  • बालाघाट
  • मंडला
  • अनूपपुर

कक्षा 8वीं में अव्वल रहे

शीर्ष 5 संभाग

  • इंदौर
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • चंबल
  • भोपाल

शीर्ष 5 जिले

  • नरसिंहपुर
  • अलीराजपुर
  • डिंडोरी
  • झाबुआ
  • बालाघाट

MP Board 5th 8th Class Result 2025: 22 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार

इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षा में 11.17 लाख और कक्षा 8वीं में 11.68 लाख छात्रों ने भाग लिया, जिसके चलते कुल 22.85 लाख परीक्षार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इनमें प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के छात्र शामिल हुए थे।

publive-image

MP Board 5th 8th Class Result 2025: एमपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे प्रदेश में 322 केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां 1.19 लाख से अधिक शिक्षकों ने जांच कार्य किया। सभी अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया है, जिससे परिणाम पारदर्शी तरीके से जारी किए जा सकें।

MP Board 5th 8th Class Result 2025: स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और समग्र आईडी पहले से तैयार रखें।
  • वेबसाइट पर लोडिंग की समस्या हो सकती है, ऐसे में धैर्य रखें या कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें।
  • किसी भी तकनीकी समस्या के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
  • यदि किसी छात्र को अपने अंकों पर आपत्ति है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसकी अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

MP Board 5th 8th Class Result 2025: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में 11,37,387 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 9,97,553 छात्र सफल हुए, जिससे 87.71% का पास प्रतिशत प्राप्त हुआ। लिंगानुपार के आधार पर देखें तो-

  • लड़कों का पास प्रतिशत: 85.94 प्रतिशत (5,01,169 छात्र)
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 89.56 प्रतिशत (4,96,384 छात्र)
  • विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय अंतर देखने को मिला:
  • सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत: 86.22 प्रतिशत
  • निजी स्कूलों का पास प्रतिशत: 90.60 प्रतिशत
  • मदरसों का पास प्रतिशत: 67.40 प्रतिशत

MP Board 5th 8th Class Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की तैयारियां

इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 22.85 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 322 केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां 1.19 लाख से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया। सभी अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया है।

MP Board 5th 8th Class Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र और अभिभावक निम्नलिखित तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
  • रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट के साथ-साथ QR कोड के माध्यम से भी परिणाम देखने की सुविधा उपलब्ध है।

publive-image

MP Board 5th 8th Class Result 2025: मार्कशीट में क्या जानकारी होगी?

  • छात्र का रोल नंबर और रोल कोड
  • माता-पिता का नाम
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • विषयवार कुल अंक
  • परिणाम की स्थिति (पास/फेल)
  • डिवीजन

यह भी पढ़ें-

MP बोर्ड में बड़ा बदलाव: अब स्टूडेंट्स को मिलेगा डबल चांस, साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

एमपी बोर्ड ने बरती सख्ती, समय पर आए रिजल्ट, कॉपी चेकर के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस जरूरी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article