MP BJP Sthapna Diwas 2023 : बीमारू राज्य कहा जाने वाला मप्र अब विकसित होकर स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर

bjp sthapna diwas 2023 mp,भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (MP BJP Sthapna Diwas 2023) पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं पार्टी का ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय पर विशेष सजावट की गई है।

MP BJP Sthapna Diwas 2023 : बीमारू राज्य कहा जाने वाला मप्र अब विकसित होकर स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (MP BJP Sthapna Diwas 2023) पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं पार्टी का ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय पर विशेष सजावट की गई है।

[caption id="attachment_206536" align="alignnone" width="875"]bjp sthapna diwas 2023 bjp sthapna diwas 2023[/caption]

सम्बोधन को सुना...
पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन को सुना।

स्थापना दिवस पर सभी को बधाई...
इसके बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने भोपाल में अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई।

[caption id="attachment_206539" align="alignnone" width="1176"]bjp sthapna diwas 2023 bjp sthapna diwas 2023[/caption]

पार्टी को हर बूथ तक पहुंचाया
सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई देता हूँ उन्होंने बूथ विस्तार अभियान 2 के माध्यम से पार्टी को हर बूथ तक पहुंचाया है।

गार से लगाने का काम करते हैं...
हर महीने हम रोज़गार दिवस मनाते हैं और 2.5 लाख नौजवानों को बैंकों से लोन दिलाकर ब्याज की सब्सिडी देकर उनको रोज़गार से लगाने का काम करते हैं।

[caption id="attachment_206537" align="alignnone" width="755"]bjp sthapna diwas 2023 bjp sthapna diwas 2023[/caption]

स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है...
पीएम के मार्गदर्शन में मप्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बीमारू राज्य कहा जाने वाला मप्र अब विकसित होकर स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

वैभव पर ले जाने का संकल्प दिलाया
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर भारत माता को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प दिलाया है।

हम संगठन को और ताकत के साथ आगे बढ़ाएंगे
स्थापना दिवस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा 64 हज़ार 100 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है,प्रधानमंत्री ने जिन बातों का उल्लेख किया उसे हम आगे बढ़ाएंगे... वीडी शर्मा ने कहा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए हर पंचायत और वार्ड में आज चौपाल का आयोजन किया जाएगा...नए मतदाताओं को पार्टी जोड़ा जाएगा... हम संगठन को और ताकत के साथ आगे बढ़ाएंगे।

जनसेवा करने का संकल्प लेना है
भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों का जीवन बदलने के अभियान में जुटी है। भाजपा कार्यकर्ताओं से मेरा आह्वान है कि इस अभियान में सहभागी बनकर जनसेवा करने का संकल्प लेना है।

आगे बढाने का काम किया
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि राष्ट्रवाद के जिस ध्येय को लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं।

दीवार लेखन किया...
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं पार्टी का ध्वज फहराया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के लिए दीवार लेखन किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article