/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Ujjain-News-1.png)
MP BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में अपनी सदस्यता अभियान के तहत 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस अभियान के लिए भोपाल में संगठन पर्व-2024 का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक सहित तमाम पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हैं, जो लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सीएम बोले सदस्यता दिलाओ काम दिखाओ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लक्ष्य है कि प्रदेश की जनसंख्या का आधा वोट बैंक पार्टी का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार हारी हुई विधानसभा के गली-मोहल्लों और कॉलोनियों को टारगेट करना है और वहां पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ानी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जल्द ही कई समितियां बनने वाली हैं, जैसे कि रोगी कल्याण समिति, जनभागीदारी समिति, एल्डरमैन आदि, जो सरकार के विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़कर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि अब पार्टी के सदस्यों के पास मौका है कि वे सदस्यता करके अपनी भूमिका निभाएं और पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दें।
https://twitter.com/BJP4MP/status/1826217286329397486
1.50 करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का है, जिससे हमारी पार्टी और मजबूत हो सके। बता दें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सदस्यता अभियान के लिए एक नया नंबर जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। यह नंबर है - 8800002024। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह लक्ष्य बड़ा है, लेकिन हमें इसे पूरा करना होगा और इसके लिए हमें सभी समूहों और संगठनों तक पहुंचना होगा।
मिस्ड कॉल से वेरिफाई होंगे सदस्य
भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए चार तरीके अपनाए जाएंगे - मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो एप और फिजिकली वेरीफाई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह भी इस अभियान में शामिल होंगे। इस अभियान के माध्यम से भाजपा अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाना चाहती है और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना चाहती है। संगठन पर्व-2024 के दौरान, पार्टी के नेताओं ने सदस्यता अभियान के महत्व पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान के लिए रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर भी चर्चा की। भाजपा के सदस्यता अभियान का उद्देश्य पार्टी को और अधिक मजबूत और व्यापक बनाना है, ताकि वह मध्य प्रदेश में और बेहतर तरीके से सेवा कर सके।
अभियान का ये होगा शेड्यूल
वी़डी शर्मा ने बताया कि इसके बाद 22, 23 और 24 अगस्त को जिला स्तर पर कार्यशालाएं होगीं। वहीं मंडल स्तर पर 25,26,27 अगस्त को कार्यशाला होगीं। 28-29 अगस्त को शक्ति केंद्रों की कार्यशाला होगीं। एक शक्ति केंद्र पर पाँच से छह बूथ आते है। और फिर 31 अगस्त को मध्यप्रदेश में सभी 64,871 बूथों पर एक साथ कार्यशाला का आयोजन होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us