MP Jila Adhyaksh: आज जारी होगी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची, दो जिला अध्यक्ष के साथ होगा नया प्रयोग

MP Jila Adhyaksh: चार साल से ज्यादा समय का कार्यकाल पूरा कर चुके जिलाध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जाएगा।

MP Jila Adhyaksh: आज जारी होगी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची, दो जिला अध्यक्ष के साथ होगा नया प्रयोग

MP Jila Adhyaksh: मध्यप्रदेश में भाजपा के जिलाध्यक्षों को लेकर दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को मंथन चला। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी संगठन चुनाव के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बार जिलाध्यक्षों के नामों की लिस्ट प्रदेश कार्यालय से जारी नहीं की जाएगी। जिलों में नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। भोपाल में नेताओं, सांसदों, मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा मंगलवार को दिल्ली पहुंचे।

भोपाल-इंदौर में रिपीट नहीं होंगे जिलाध्यक्ष

वहीं, जानकारी के अनुसार, चार साल से ज्यादा समय का कार्यकाल पूरा कर चुके जिलाध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जाएगा। भोपाल के सुमित पचौरी और इंदौर के गौरव रणदिवे के दोबारा मौका देने की बात सामने आई है, लेकिन नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। 18 जिलों में युवा जिलाध्यक्षों के रिपीटेंशन पर तलवार लटकी है।

सागर-धार जिले में होंगे दो अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा कई जिलों में भोपाल और इंदौर के तर्ज पर दो जिलाध्यक्षों का चयन कर सकती है, जिसमें सागर और धार शामिल है। इन दोनों जिलों में दो अध्यक्ष का प्रयोग किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष का फॉर्मूला

सागर जिले में दमोह लोकसभा क्षेत्र में आने वाली रहली, बंडा और देवरी विधानसभा को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। सागर, बीना, खुरई, सुरखी और नरयावली का अलग अध्यक्ष रहेगा। सागर में दो जिलाध्यक्ष होंगे।

धार में भी दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें धार जिले में बदनावर, धार और सरदारपुर विधानसभा को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष होगा। धार ग्रामीण में सरदारपुर, कुक्षी, मनावर, गंधवानी और धरमपुरी विधानसभा को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष होगा।

भाजपा जिलाध्यक्षकों का संभावित नाम

  • इंदौर से टीनू जैन
  • भोपाल से रविंद्र यति
  • मंदसौर से नाना लाल अटोलिया
  • नीमच से पवन पाटीदार
  • रतलाम से प्रदीप उपाध्याय
  • जबलपुर से शरद अग्रवाल
  • ग्वालियर ग्रामीण से प्रेम सिंह राजपूत
  • मुरैना से कमलेश कुशवाह
  • गुना से धर्मेंद्र सिकरवार
  • शिवपुरी से जसवंत जाटव
  • श्योपुर से अरविंद जादौन
  • देवास से राजेश यादव

यह भी पढ़ें-

पहले से ही बुक हुए संगम निवास के सुपर लग्जरी टेंट, दो व्यक्तियों के लिए प्रति दिन इतना किराया

महाकाल मंदिर में पहुंचना होगा आसान, नया पुल बनकर तैयार, खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article