MP BJP Big Action : एक्शन मोड में BJP, दो बड़े नेताओं पर गिरी गाज, किया कार्यमुक्त, इन्हें मिली जिम्मेदारी

MP BJP Big Action : एक्शन मोड में BJP, दो बड़े नेताओं पर गिरी गाज, किया कार्यमुक्त, इन्हें मिली जिम्मेदारी mp-bjp-big-action-bjp-in-action-mode-fell-on-two-big-leaders-relieved-of-work-got-responsibility-pds

MP BJP Big Action : एक्शन मोड में BJP, दो बड़े नेताओं पर गिरी गाज, किया कार्यमुक्त, इन्हें मिली जिम्मेदारी

भोपाल। MP BJP Big Action एमपी में मिशन 2023 को लेकर सभी दिग्गज पार्टियां तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच उन नेताओं की भी क्लास लग रही हैं जो पा​र्टी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसी बीच बीजेपी BJP ने भी बैठकों के बाद उन नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जी हां इसी क्रम में प्रदेश के दो बड़े नेताओं पर एक्शन लिया गया है। जिसमें रायसेन और ​जबलपुर जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें पद मुक्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर दो बड़े नेताओं पर जिम्मेदारी दी गई है।

MP BJP Big Action: इस कार्रवाई में भाजपा ने बैठकों में नेताओं के काम का आंकलन करने के बाद की गई है। जिसके बाद इन दो जिला अध्यक्षों को कार्यमुक्त कर नए लोगों को जिम्मेदारी सौप दी गई है। आपको बता दें ये कार्रवाई संबंधित इलाकों में निष्क्रियता के चलते ली गई है। ​इसे लेकर प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

कार्यसमिति सदस्य बनाए गए —
आपको बता दें राजधानी भोपाल में दो दिनों तक चली बैठक में जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों के कार्य की तुलना करने के दौरान ये पाया गया कि इन दोनों नेताओं की कार्यप्रणाली सही नहीं है। जिसके बाद पार्टी ने रायसेन जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयप्रकाश किरार और जबलपुर जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है। जिसके बाद इन्हें पार्टी ने कार्यसमिति सदस्य बना दिया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी —
आपको बता दें रायसेन जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयप्रकाश किरार और जबलपुर जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर को कार्यमुक्त करने के बाद अब इनके स्थान पर पार्टी ने राकेश शर्मा और प्रभात साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें राकेश शर्मा रायसेन जिला अध्यक्ष और प्रभात साहू जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इसे लेकर प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश भाजपा की पहली बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय मेंकार्यसमिती की थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 'इस बार 200 पार' का नारा दिया था। गौरतल​ब है बैठक में सीएम शिवराज ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को नसीहत दी थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article