/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-BJP-state-election-committee-and-core-group.jpg)
मध्य प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कोर ग्रुप और प्रदेश चुनाव समिति (State election committee and core group) की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शार्म ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद दोनों समितियों की घोषणा की है। खास बात ये है कि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने महाराज सिंधिया को चुनाव कमेटी के साथ कोर ग्रुप (State election committee and core group) में भी शामिल किया है। इसके अलावा सीएम शिवराज के करीबी नेता पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को भी चुनाव समिति में लिया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को किसी भी समिति में जगह नहीं मिली है।
प्रदेश कोर ग्रुप में ये नेता शामिल (MP bjp core group)
बीजेपी की प्रदेश कोर ग्रुप में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, जयभान सिंह पवैया, विधायक राजेंद्र शुक्ला, मंत्री भूपेंद्र सिंह, महामंत्री हितानंद, कविता पाटीदार, ओमप्रकाश धुर्वे को शामिल किया है इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल है।
प्रदेश चुनाव समिति में ये नेता शामिल (MP Bjp State election committee )
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद राकेश सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य, मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक राजेंद्र शुक्ल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री हितानंद, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा माया नारोलिया के अलावा तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह-प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us