MP News: एमपी की बड़ी खबरें, सीएम आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र, भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ

MP HIndi News: आज की बड़ी खबरों की बात करें तो सीएम शिवराज सुबह गोविंदपुरा स्थित भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ में शामिल होंगे। नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

MP Samvida karmachari: संविदा कर्मचारियों को लेकर CM की बड़ी घोषणा, अनुबंधता की प्रक्रिया की समाप्त, नियमित कर्मचारियों की तरह मिलेंगी सारी सुविधाएं

भोपाल। MP Hindi News: मध्यप्रदेश में आज नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए बड़ा दिन रहने वाला है। आज की बड़ी खबरों की बात करें तो सीएम शिवराज सुबह गोविंदपुरा स्थित भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ में शामिल होंगे। तो वहीं नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ का आयोजन

आज सुबह 11 बजे से गोविंदपुरा स्थित दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जहां CM शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान कुशवाहा समाज के लिये मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कुशवाहा कल्याण बोर्ड के गठन की सौगात देने पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश महाकुंभ में उनका अभिनंदन करेगा।

महाकुंभ की तैयारियां पूरी

आपको बता दें आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार महाकुंभ में आने वाले समाजिक बंधुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिये समाज के प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है। महाकुंभ में आने वाले व्यक्ति इनसे सम्पर्क कर जानकारी और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आज

प्रदेश के विभिन्न विभागों में ज्वांइन करने वाले चयनित कर्माचरियों को आज सीएम शिवराज नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। इसमें सरकार द्वारा करीब 550 कर्मचारियों को ये नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। सीएम शिवराज प्रदेश के 3 विभागों में चयनित इन कर्मचारियों को ये पत्र वितरित करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया जाएगा। जिन विभागों में कर्मचारियों का चयन हुआ है। उसमें आबकारी श्रम और सहकारिता विभाग शामिल है। जिसमें आबकारी विभाग में 350 कॉन्स्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवार और सहकारिता श्रम विभाग में करीब 50 नए कर्मचारी शामिल हैं।

MP Big news, CM will distribute appointment letters today, Kushwaha Mahakumbh at Bhel Dussehra ground, mp breaking news, bansal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article