MP Bhopal News : भरी गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी, चेतावनी देने के बाद भी नहीं भरा बिल, अब निगम काटेगा नल कनेक्शन

MP Bhopal News : भरी गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी, चेतावनी देने के बाद भी नहीं भरा बिल, अब निगम काटेगा नल कनेक्शन mp-bhopal-news-trouble-may-increase-in-hot-summer-bill-not-paid-even-after-warning-now-corporation-will-cut-tap-connection-pds

MP Bhopal News : भरी गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी, चेतावनी देने के बाद भी नहीं भरा बिल, अब निगम काटेगा नल कनेक्शन

भोपाल। MP Bhopal News एमपी में अब जल कर और संपत्तिकर न भरने वालों की खैर नहीं। प्रदेश में करीब 25 हजार से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने कई बार नोटिस दिए जाने संपत्ति कुर्की का नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे में अब नगर निगम ने ऐसे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जी हां अब ऐसे लोगों के नल कनेक्शन कट कर दिए जाएंगे। इस​के लिए निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने आदेश दे दिए हैं।

ई—टेंडरिक के लिए भी नहीं आए खरीदार — MP Bhopal News
आपको बता दें प्रदेश के करीब 25 हजार से अधिक संपत्तियों की ई-टेंडरिंग करने के बाद भी कोई खरीदार नहीं आया था। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने वसूली के लिए नया तरीका अपनाते हुए घरों के कनेक्शन काटने के निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें तहत नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने कहा है कि जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

इन वार्डों में अधिक वसूली — MP Bhopal News
आपको बता दें निगम आयुक्त केवीएस चौधरी द्वारा मंगलवार को जोन क्रमांक चार के वार्ड नंबर-15, 16, जोन क्रमांक दो के वार्ड नंबर-10 में राजस्व वसूली कार्य का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने कर बकाया दारों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही उन्होंने ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए नल कलेक्शन काटने के आदेश दे दिए हैं। बकाया दारों के घरों पर पहले नोटिस जस्पा किए गए हैं। 31 मार्च 2023 तक करों की अदायगी न करने वालों पर अधिभार लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, स्वयं के उपयोग वाली संपत्तियों पर दी जाने वाली 50 प्रतिशत की छूट समाप्त होने और संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article