MP Bhopal News: फांसी की सजा का आरोपी हमीदिया अस्पताल से फरार, इलाज कराने लाई थी पुलिस

MP Bhopal News: फांसी की सजा का आरोपी हमीदिया अस्पताल से फरार, इलाज कराने लाई थी पुलिस

MP Bhopal News: फांसी की सजा का आरोपी हमीदिया अस्पताल से फरार, इलाज कराने लाई थी पुलिस

भोपाल। MP Bhopal News: राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोस्त की हत्या के आरोप में सजा काट रहा आरोपी हमीदिया अस्पताल से फरार हो गया है। इस पर फांसी की सजा भी है। जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। खजूरी थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था। आरोपी का नाम रजत सेनी बताया जा रहा है। ये आरोपी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। जहां से ये फरार हो गया।

हथकड़ी खोलकर फरार हुआ आरोपी

जानकारी के अनुसार फांसी की सजा का आरोपी फरार हमीदिया अस्पताल से फरार हो गया है। आरोपी का नाम रजत सैनी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। आज सुबह फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल से हमीदिया अस्पताल लेकर पुलिस आई थी। हत्या के अलावा आरोपी पर अन्य मामले में भी आरोप दर्ज थे। आरोपी राघोगण जिला गुना का रहने वाला है। हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है।

mp news, mp bhopal news, mp bhopal crime news, mp news in hindi, bansal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article