Advertisment

संस्कार क्षरण से बढ़ा लव-जिहाद: मध्य भारत प्रांत संघचालक बोले-बच्चों को संस्कारित किया जाए तो समाज ठीक से चलेगा

Bhopal News: मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पाण्डेय ने मीडिया से चर्चा की और उन्होंने बच्चों को संस्कारित करने पर जोर दिया।

author-image
BP Shrivastava
bhopal News

हाइलाइट्स

  • मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पाण्डेय ने मीडिया से चर्चा की
  • कहा- संस्कारों के क्षरण के कारण पति-पत्नी वॉट्सऐप एप पर बात करते हैं
  • बच्चों को अगर संस्कारित कर दिया तो सारा समाज ठीक से चलेगा
Advertisment

Bhopal News: मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पाण्डेय ने कहा कि आजकल के बच्चे-बच्चियां का कार्य-व्यवहार... हमारे संस्कारों पर निर्भर करता है। संस्कारों के क्षरण के कारण पति-पत्नी वॉट्सऐप एप पर बात करते हैं। बड़ों की अवज्ञा करते हैं। संयुक्त परिवार की भावना के बजाय एकल परिवार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका प्रभाव बच्चियों पर पढ़ रहा है। लव-जिहाद जैसी घटनाएं इसी का परिणाम हैं। इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो लव-जिहाद के साथ आनंदधाम जैसी संस्थाएं भी तेजी से बढ़ेंगी।

'बच्चों को संस्कारित करने से समाज ठीक से चलेगा'

भोपाल स्थित विश्व संवाद केंद्र में मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए पांडेय ने कहा कि बच्चों को अगर संस्कारित कर दिया तो सारा समाज ठीक से चलेगा। उन्होंने कहा, संघ इसी कारण कुटुंब प्रबोधन जैसे कार्यक्रम चलाता है और इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास करता है। संघ बताता है कि संस्कारित भावना से कैसे समाज के उत्थान का काम तेजी से किया जा सकता है। जो करना है, समाज को करना है। संघ केवल जागरूक कर लोगों को सही राह दिखाने का काम करता है। इसके लिए दो अक्टूबर से दशहरा पर्व तक देश-प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

महाकुंभ में किए सेवा कार्य गिनाए

प्रयागराज महाकुंभ में संघ द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी भी संघ के प्रांत संघ चालक अशोक पाण्डेय ने दी। उन्होंने संघ के थैला और थाली अभियान के साथ स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुए अत्याचार को लेकर भी चिंतन-मंथन हुआ है।

Advertisment

मध्य भारत प्रांत में चल रही 3384 शाखाएं

  • वर्तमान में मध्य भारत प्रांत में संघ के महा नगरीय और ग्रामीण जिलों के 2120 स्थानों पर 3384 शाखाएं चल रही हैं।
  • जिसमें महानगर में 37 स्थानों पर 490 और ग्रामीण जिलों में 2092 स्थानों पर 2894 शाखाएं चल रही हैं।
  • इसके साथ ही संघ 617 स्थानों पर 849 साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम भी चला रहा है।
  • शताब्दी वर्ष में प्रांत की हर बस्ती और मंडल तक संघ के विस्तार का काम किया जाएगा।
  • वर्तमान में शाखाओं द्वारा 213 सेवा उपक्रम चलाए जा रहे हैं।
  • इन सेवा बस्तियों में 232 शाखाएं चल रही हैं।
  • 445 बस्तियों में सेवा कार्यों का संचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  MP RTO Additional Charge: 5 परिवहन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार, प्रभारी RTO जितेंद्र को नरसिंहपुर और कंग को भिंड का चार्ज

शताब्दी वर्ष पर RSS करेगा ये कार्य

  • विजयादशमी उत्सव 2025 में अधिकतर स्थानों पर गणवेश कार्यक्रम होंगे।
  • मंडल, खंड और नगर स्तर पर पथ संचलन निकलेंगे। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विजयादशमी तक चलेंगे।
  • व्यापक गृह संपर्क में हर गांव और बस्ती के हर घर तक संपर्क करने की योजना है।
  • सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे
  • खंड और नगर स्तर पर सद्भाव बैठक होगी। जिसमें सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य सांस्कृतिक आधार और हिन्दू चरित्र खोए बिना आधुनिक जीवन जीने का संदेश देना होगा।
  • नागरिक गोष्ठी होंगी जिसमें हिंदुत्व, पंच परिवर्तन, राष्ट्रीयता, एक राष्ट्र एक जन एक संस्कृति के विषयों पर नागरिक संवाद किए जाएंगे।
  • युवाओं से संवाद के विशेष कार्यक्रम होंगे जिसमें 15 से 30 साल के युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों और पंच परिवर्तन पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे
Advertisment

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में फेरबदल: 62 कर्मचारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, सभी एकतरफा रिलीव, देखें पूरी लिस्ट

MP Police Transfer List phq bhopal

MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल से मंगलवार, 25 मार्च को 62 पुलिस कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। आदेश के साथ सभी स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों को एकतरफा रिलीव भी कर दिया गया। साथ ही नई पदस्थापना इकाई में तत्काल कार्यभार संभालने के आदेश भी दिए। कहा गया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

love jihad bhopal news MP news rss news Madhya Bharat Prant Sanghchalak Ashok Pandey
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें