MP Bhopal Hamidia Hospital : देश का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल बनेगा हमीदिया, जहां डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट में होगा हेयर ट्रांसप्लांट, अधिसूचना जारी

MP Bhopal Hamidia Hospital : देश का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल बनेगा हमीदिया, जहां डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट में होगा हेयर ट्रांसप्लांट, अधिसूचना जारी

भोपाल।MP Bhopal Hamidia Hospital   भोपाल का हमीदिया अस्पताल के नाम एक नई उपलब्धि हासिल होने वाली है। जहां अस्पताल के डेटिस्ट्री डिपार्टमेंट में अब लोगों को हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधा बहुत जल्द मिलने लगेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपको बता दें इस सुविधा के शुरू होते ही हमीदिया देश का ऐसा पहला सरकारी अस्पताल बन जाएगा जहां डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट (दंत चिकित्सा विभाग) में हेयर ट्रांसप्लांट किया जाएगा। 3—4 महीने में ये सुविधा शुरू हो जाएगी।

हमीदिया अस्पताल देश का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल बनेगा जहां डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट (दंत चिकित्सा विभाग) में हेयर ट्रांसप्लांट किया जाएगा। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) की ओर से हाल ही में ट्रेंड ओरल एंड मैक्सोफेशियल सर्जन को हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अधिकृत किया है। डीसीआई द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद हमीदिया ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैक्सोफेशियल सर्जन को दी गई ट्रेनिंग —
जानकारी के अनुसार अभी तक प्लास्टिक सर्जन और ट्रेंड स्किन स्पेशलिस्ट को ही हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन, डीसीआई ने ओरल एंड मैक्सोफेशियल सर्जन को हफ्तेभर की ट्रेनिंग देकर हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अधिकृत किया है।

विभाग ने भेजी डिमांड —
आपको बता दें इस सुविधा को शुरू करने के​ लिए दंत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विभाग की ओर से दो एसआर और तीन जेआर मुहैया कराए जाएं। इसमें 2 ओरल एंड मैक्सोफेशियल सर्जन और नर्सिंग स्टाफ के साथ ही दूसरे कर्मचारियों को आवश्यक ट्रेनिंग दिलाने की भी बात कही गई है।
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए डेडिकेटेड ओटी और ट्रेंड स्टाफ की जरूरत

7 घंटे तक चलती है सर्जरी-
विशेषज्ञों की मानें तो हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी में करीब 7 घंटे का समय लगता है। इसके लिए अपडेटेड ​थियेटर की जरूरत होती है। जिसकी हमीदिया अस्पताल में कोई कमी नहीं है। इसके लिए डेडिकेटेड ऑपरेशन थिएटर और सहयोगी स्टाफ की जरूरत होती है। आपको बता दें इसके लिए हमीदिया की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग का काम चल रहा है। ऐसे में न ऑपरेशन थिएटर की कमी है, न सहयोगी स्टाफ की।

झोलाछाप वसूल रहे दो—दो लाख
लोगों की मानें तो हेयर ट्रांसप्लांट के लिए झोलाछाप डॉक्टर दो—दो लाख वसूल रहे हैं। अब सरकारी अस्प्ताल में ये सुविधा शुरू होने से लोगों की जेब इतनी ढीली नहीं होगी। आपको बता दें हमीदिया के प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में हेयर ट्रांसप्लांट की नि:शुल्क सुविधा थी। जो बीते 5 सालों से यह बंद है।

​क्या कहते हैं अधिकारी —
दंत चिकित्सा विभाग के एचओडी डॉ. अनुज भार्गव के अनुसार डीसीआई की ओर से मैक्सोफेशियल सर्जन को हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अधिकृत किया है। सुविधाएं मिलने पर हम 3-4 महीने में हेयर ट्रांसप्लांट शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article